
खुनुवा-बढ़नी सीमा पर बढ़ती अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए पुलिस गश्त बढ़ाई गई है। पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र दिनेश कुमार पी ने सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए हैं कि बार्डर पर ग्राम सुरक्षा समितियों को सक्रिय रखा जाए और बीट पुलिस अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें। मानव तस्करी संदिग्ध व्यक्तियों नशीली दवाओं और शराब की तस्करी पर भी लगाम लगाई जाएगी।
नेपाल बार्डर पर चल रही अवैध गतिविधियों पर सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर रोक लगाएं। खुनुवा व बढ़नी बार्डर पर पुलिस की गश्त बढ़ाएं। देश विरोधी गतिविधियों में शामिल बदमाशों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करें।
यह बातें पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र दिनेश कुमार पी ने कही। वह सिद्धार्थ विश्व विद्यालय में सुरक्षा एजेंसियाें के साथ आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बार्डर पर ग्राम सुरक्षा समितियों को सक्रिय रखें। बीट पुलिस अधिकारी अपने- अपने क्षेत्र के गतिविधियों पर निगाह रखें।
आइजी बस्ती मंडल ने कहा कि मानव तस्करी, संदिग्ध व्यक्तियों, नशीली दवाओं, शराब आदि की तस्करी व सीमा पर संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम में जरा भी कोताही न बरती जाए । उन्होंने कहा कि ग्राम सुरक्षा समितियों से मिले इनपुट का तत्काल थाना प्रभारियों तक पहुंचाने का निर्देश बीट पुलिस अधिकारियों को दिया।
मुख्य द्वार से दुल्हा गाड़ी निकलने के लिए अनुमति देने की किया मांग
कपिलवस्तु क्षेत्र के लाेगों ने आइजी,एसएसबी कमांडेंट समेत अन्य अधिकारियों से मिलकर कहा कि भारत और नेपाल के बीच रोटी- बेटी का संबंध है। कई वर्ष पहले से दोनों देश के लोगों की शादियां एक- दूसरे देश में होती रही हैं। पहले सभी सीमा द्वार से एक दुल्हा गाड़ी दोनों तरफ आते जाते थे।
Author: Red Max Media
Post Views: 54








