
पीएम मोदी के पहले पॉडकास्ट का ट्रेलर सामने आया है। पीएम भारतीय उद्यमी और स्टॉक ब्रोकर निखिल कामथ के पाडकास्ट शो पीपल बाई डब्ल्यूटीएफ के अगले अतिथि बने हैं। इस पॉडकास्ट के ट्रेलर में पीएम मोदी और निखिल कामथ के बीच कई दिलचस्प बातचीत दिखाई गई है। पीएम इसमें अपने बीते दोनों कार्यकाल के बारे में भी बातचीत करते हैं।
पीएम से कामथ बोले- मुझे आपके सामने घबारहट हो रही
पीएम बोले- पता नहीं दर्शकों को कैसा लगेगा
इस पर पीएम मोदी मुस्कुराते हुए जवाब देते हैं, ”यह मेरा पहला पॉडकास्ट है, मुझे नहीं पता कि यह आपके दर्शकों को कैसा लगेगा।” इस ट्रेलर को पीएम मोदी ने पोस्ट करते हुए लिखा, ”मुझे आशा है कि आप सभी इसका उतना ही आनंद लेंगे जितना हमें आपके लिए इसे बनाने में आया!” फिलहाल, इस एपिसोड की रिलीज डेट का एलान नहीं किया गया है।
राजनीति और उद्यमी के बीच हम संबंध समझने की कोशिश
पॉडकास्ट में कामथ इसके उद्देश्य के बारे में बताते हैं। इसमें वो कहते हैं कि राजनीति और उद्यमी के बीच हम संबंध समझने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने पीएम मोदी से दुनिया में चल रहे युद्ध के बारे में भी बात की और पीएम ने भी इस पर अपनी राय रखी।
इसके बाद कामथ पीएम से कहते हैं कि जब मैं बड़ा हो रहा था, तो मेरे मन में राजनीति को लेकर काफी नाकारात्मकता थी। वो पीएम से कहते हैं कि आप इसे कैसे देखते हैं। पीएम ने इस सवाल का काफी मजेदार जवाब दिया। पीएम ने कहा, अगर आपको अपनी कही बातों पर अब भी विश्वास होता तो आज हम यह बातचीत नहीं कर रहे होते।








