मोदी के पॉडकास्ट पर प्रियंका गांधी का निशाना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पीएम मोदी के पॉडकास्ट पर प्रियंका गांधी का निशाना
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के व्यक्तिगत प्रचार पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री के जनसंपर्क (पीआर) पर पर्याप्त धनराशि खर्च की गई है, जबकि सरकार छात्रवृत्ति प्रदान करने में विफल रही है। उन्होंने राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा (एनटीएसई) के निलंबन पर चिंता जताई, जो प्रतिभाशाली छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद करती थी।

 

कांग्रेस ने कसा तंज

उन्होंने कहा कि 1963 में शुरू की गई छात्रवृत्ति ने असंख्य बच्चों को अवसर प्रदान किए, लेकिन तीन वर्षों से इसे रोक दिया गया है। प्रेट्र के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी द्वारा एक पॉडकास्ट में यह कहे जाने के बाद कि वह भगवान नहीं, बल्कि आम इंसान हैं और उनसे गलतियां हो सकती हैं, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने उन पर तंज कसा। कहा कि खुद को ‘गैर-जैविक’ घोषित करने के बाद मोदी अब डैमेज कंट्रोल कर रहे हैं। 

मप्र से कांग्रेस करेगी संविधान बचाओ पदयात्रा की शुरुआत, वर्ष भर चलेगी

कांग्रेस बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर के कथित अपमान के मामले को गर्माए रखने की कोशिश लगातार कर रही है। अब कांग्रेस बाबा साहेब की जन्मस्थली महू में 27 जनवरी को जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान रैली करने जा रही है। यह पहले गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को प्रस्तावित थी, लेकिन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कार्यक्रम में संशोधन किया गया है।

इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, लोकसभा सदस्य प्रियंका गांधी वाड्रा सहित वरिष्ठ नेता भाग लेंगे। यहीं से संविधान बचाओ पदयात्रा की शुरुआत भी होगी, जो वर्षभर चलेगी।

बता दें, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संसद में संविधान पर चर्चा के दौरान भाषण के एक अंश को लेकर यह विवाद शुरू हुआ था। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने बयान को डॉ. आंबेडकर के अपमान से जोड़ा था। कांग्रेस ने इसे मुद्दा बनाकर संसद में सरकार को घेरने का प्रयास किया और अब इस मुद्दे को गांव-गांव तक ले जाने की तैयारी है।

विभिन्न समितियों की शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में बैठक हुई

इसके लिए जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान के अंतर्गत महू में रैली की जाएगी ताकि पूरे देश में संदेश दिया जा सके। इसकी तैयारी के लिए मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी और विभिन्न समितियों की शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में बैठक हुई। इसमें प्रदेश प्रभारी महासचिव जितेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बताया कि कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता महू आएंगे और कार्यक्रम की तैयारी भी उसी प्रकार से करनी है।

जीएसटी के विरुद्ध दुष्प्रचार कर रही कांग्रेस : भाजपा

भाजपा ने गुरुवार को कांग्रेस पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के विरुद्ध दुष्प्रचार करने का आरोप लगाया क्योंकि विपक्षी पार्टी इसकी सफलता से घबराई हुई है।भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम ने कहा कि कांग्रेस देश के विकास में सबसे बड़ी बाधा है। जीएसटी की सफलता से कांग्रेस घबराई हुई है क्योंकि अब इसमें कोई खामी नहीं है, जिससे कांग्रेस को भ्रष्टाचार का मौका नहीं मिल रहा है। इसीलिए कांग्रेस शुरू से ही जीएसटी की छवि खराब करने का प्रयास कर रही है।

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें