आग की आपदा झेल रहा है अमेरिका

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल 6 जगहों पर आग लगी हुई है।
अमेरिकी राज्य कैलिफॉर्निया के लॉस ऐंजिलिस और इसके उपनगरों में लगी आग शनिवार को पांचवें दिन हवाओं के धीमे पड़ने के वावजूद फैलती रही। जंगलों से रिहाइश तक पहुंची इस आग में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है और 13 लापता हैं।

 

12 हजार से ज्यादा घर खाक हो चुके हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो वाइडन ने आग से जूझ रहे इलाके को ‘जंग का मैदान’ वताया और कहा कि अब भी वहुत से लोग लापता हैं। 

आग बुझाने की कोशिशों के बीच पानी की कमी बड़ा मुद्दा वन गया है। कैलिफॉर्निया के गवर्नर ने इसकी स्वतंत्र जांच की मांग की है कि आखिर पानी की कमी ने हॉलिवुड सितारों की सरजमीं लॉस ऐंजिलिस में आग के खिलाफ जंग को कैसे नुकसान पहुंचाया है। गवर्नर ने कुछ फायर हाइड्रेट में सप्लाई की कमी और सांता यनेज जलाशय से पानी की सप्लाई की अनुपलब्धता के दावों की स्वतंत्र जांच की मांग की है।

एक और जगह लगी आग

मौसम विभाग ने तेज हवाओं का पूर्वानुमान दिया है, जो इस कुदरती आपदा को और बढ़ा सकता है। फिलहाल 6 जगहों पर आग लगी हुई है। इनमें सबसे नई जगह ‘आर्चर  फायर’ नाम दिया गया है । इस क्षेत्र में ‘रेड फ्लैग’ चेतावनी जारी की गई है, जो आग के गंभीर होते हालात का इशारा करती है । अब भी एक लाख लोगों के ऊपर घर छोड़ने की तलवार लटक रही है।

लूटपाट रोकने के लिए लगाई गई कर्फ्यू

सेंटा मोनिका  में लूटपाट को रोकने के लिए कर्फ्यू घोषित किया।  अकेले लॉस ऐंजिलिस में लगी आग से अब तक करीब 4.30 लाख करोड़ रुपये (50 अरब डॉलर) के नुकसान का अनुमान है। इस काउंटी में शुक्रवार को लगभग 1 करोड़ लोगों को गलत फायर एग्जिट अलर्ट (आग वाले इलाकों से बाहर निकलने का मेसेज) मिला। अधिकारियों को कहना है कि सेलफोन टावरों में आग की वजह से यह समस्या हो रही है। 

 

विमान का इंजन खराब, स्लाइड से निकासी

अमेरिका के दक्षिणी हिस्सों शुक्रवार को अचानक आए बर्फीले तूफान ने एयर ट्रैफिक को बुरी तरह प्रभावित किया। एयरलाइंस को 3000 से ज्यादा उड़ानें रद्द करनी पड़ी। हजारों अन्य में देरी हुई।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें