जापान में लगे भूकंप के झटके

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जापान में लगे भूकंप के झटके, सुनामी की चेतावनी जारी
जापान में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 6.6 रही। यूरोपियन मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर ने बताया कि भूकंप का केंद्र 37 किलोमीटर (23 मील) की गहराई पर था। जापान में आए भूकंप के कारण अभी तक किसी जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।
 जापान में सोमवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 6.9 रही। भूकंप के बाद सूनामी की चेतावनी जारी की गई है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने दक्षिण-पश्चिमी जापान में 6.9 तीव्रता के भूकंप की सूचना दी है और सुनामी की चेतावनी जारी की है। 

यूरोपियन मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर ने बताया कि सोमवार को जापान के क्यूशू क्षेत्र में 6.6 तीव्रता का भूकंप आया। ईएमएससी ने बताया कि भूकंप का केंद्र 37 किलोमीटर (23 मील) की गहराई पर था। जापान में आए भूकंप के कारण अभी तक किसी जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें