आध्यात्मिक गुरु स्वामी कैलाशानंद गिरि ने ये भी  कहा, लॉरेंस जॉब्स बहुत धार्मिक और आध्यात्मिक हैं। वह हमारी परंपराओं के बारे में जानना चाहती हैं। वह मुझे एक पिता और गुरु के रूप में सम्मान देती हैं। हर कोई उनसे सीख सकता है। भारतीय परंपराओं को दुनिया स्वीकार कर रही है। काशी विश्वनाथ मंदिर में उनके दौरे को लेकर कोई विवाद नहीं है। मैं यह बहुत स्पष्ट करना चाहता हूं। मैं एक आचार्य हूं और परंपराओं और मूल सिद्धांतों का पालन करना और आचरण बनाए रखना मेरा काम है। वह मेरी बेटी हैं और महर्षि व्यासानंद भी वहां थे।