दिल्ली में हवाई सेवाएं प्रभावित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोहरे की वजह से दिल्ली में हवाई सेवाएं प्रभावित
 दिल्ली में बुधवार को कोहरे ने हवाई सेवाओं को बुरी तरह प्रभावित किया। IGI Airport से संचालित होने वाली करीब 500 उड़ानें विलंबित रहीं जिनमें से आधी से अधिक उड़ानें एक घंटे या उससे अधिक देरी से रवाना हुईं। कोहरे के कारण 24 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं जिनमें 22 इंडिगो की और 2 स्पाइसजेट की थीं। यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए एयरलाइंस एडवाइजरी जारी की है।

 बुधवार को कोहरे का जबरदस्त असर उड़ान सेवाओं पर पड़ा। आईजीआई एयरपोर्ट से संचालित होने वाली करीब 500 उड़ानें विलंबित रहीं। इनमें से करीब आधी उड़ानें एक घंटे या इससे अधिक की देरी से गंतव्य के लिए रवाना हुई।

कोहरे के असर का आलम यह था कि दो दर्जन उड़ानों को रद करना पड़ा। इनमें 22 उड़ानें इंडिगो की तथा शेष दो उड़ानें स्पाइसजेट की थी। यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए डायल व एयरइलाइंस की ओर से यात्रियों के लिए एडवाइजरी भी पूरे दिन जारी होती रही।

एडवाइजरी में यात्रियों से आग्रह किया जाता रहा कि वे उड़ान के प्रस्थान से जुड़ी जानकारी के लिए एयरलाइंस के संपर्क में रहें ताकि उन्हें अपडेट मिलता रहे। कोहरे का जबरदस्त असर सुबह साढ़े सात बजे के बाद से दिखना शुरू हो गया।

साढ़े सात बजे के बाद से शायद ही कोई ऐसी उड़ान हो, जो तय समय से रवाना हुई। समय सारिणी में इसके बाद जो लेटलतीफी का सिलसिला जारी हुआ वह पूरे दिन चलता रहा। स्पाइसजेट की सुबह 7.55 बजे जम्मू व अकासा की सुबह आठ बजे गोवा की उड़ानों के प्रस्थान में दो दो घंटे का विलंब हुआ।

एअर इंडिया की सुबह आठ बजे की उड़ान तीन घंटे की देरी से रवाना हुई। Air India की सिलिगुडी व इंडिगो की उड़ानों में सवा दो घंटे की देरी हुई। सुबह साढ़े आठ बजे स्पाइसजेट की जिस उड़ान को पटना रवाना होना था, वह करीब सात घंटे विलंब से रवाना हुई।

स्पाइसजेट (SpiceJet) की श्रीनगर की उड़ान में भी करीब चार घंटे की देरी हुई। इसी तरह इंडिगो (IndiGo) की अहमदाबाद की उड़ान करीब छह घंटे की देरी से रवाना हुई। देरी का यह सिलसिला समय के साथ जोर ही पकड़ता चला गया।

एक के बाद एक उड़ानें होती चली गई रद

विलंबन के बीच कई उड़ानों को रद करने की भी नौबत आ गई। स्पाइसजेट ने कोलकाता, चेन्नई व पुणे की उड़ानों को रद किया। इधर इंडिगो को पटना, वाराणसी, दरभंगा।

गुवाहाटी, कोलकाता, रायपुर, जयपुर, सूरत, गोवा, बंगलुरु, नागरपुर, औरंगाबाद, मुंबई, देहरादून, अमृतसर, लखनऊ व भोपाल की उड़ानें रद करनी पड़ी।

छह उड़ानों को करना पड़ा डाइवर्ट

कोहरे के कारण छह उड़ानों को जयपुर डाइवर्ट करना पड़ा। सुबह करीब आठ बजे हैदराबाद, कोलकाता और पुणे से आ रही उड़ानों को जयपुर डाइवर्ट किया गया। इसके बाद सुबह सवा दस से साढ़े दस बजे के बीच मुम्बई व कोचीन की उड़ानों को जयपुर डाइवर्ट किया गया। इसके अलावा तिरुवनंतपुरम की उड़ान को जयपुर डाइवर्ट किया।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें