U19 आज से हो रहा टूर्नामेंट का आगाज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अंडर-19 महिला T20 वर्ल्ड कप 2025 का आज (शनिवार, 18 जनवरी) से आगाज हो रहा है
अंडर-19 महिला T20 वर्ल्ड कप 2025 का आज (शनिवार, 18 जनवरी) से आगाज हो रहा है, जिसमें 16 टीमें शिरकत कर रही हैं। भारत को मेजबान मलेशिया, श्रीलंका और वेस्टइंडीज के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। निकी प्रसाद की अगुआई में भारत अपने अभियान की शुरुआत रविवार, 19 जनवरी को कुआलालंपुर के बयूमास ओवल में वेस्टइंडीज के खिलाफ करेगा। भारत 2023 में इंग्लैंड को हराकर चैंपियन बना था और वह इस टूर्नामेंट में डिफेंडिंग चैंपियन के रुप में शिरकत कर रहा है।

ग्रुप बी में इंग्लैंड, आयरलैंड, पाकिस्तान और अमेरिका हैं। ग्रुप सी में न्यूजीलैंड, नाइजीरिया, समोआ और साउथ अफ्रीका हैं। ग्रुप डी में ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, नेपाल और स्कॉटलैंड शामिल हैं। ग्रुप स्टेज के मैच 23 जनवरी तक खेले जाएंगे, जिसके बाद 25 जनवरी से सुपर सिक्स मुकाबले शुरू होंगे। इसके बाद सेमीफाइनल मैच 31 जनवरी को खेले जाएंगे और फिर 2 फरवरी को कुआलालंपुर के बेयूमास ओवल में फाइनल होगा। आइए जानते हैं U19 महिला T20 वर्ल्ड कप 2025 के मैच कब, कहां और कैसे देख पाएंगे….

U19 महिला T20 वर्ल्ड कप 2025 के मैच कब खेले जाएंगे?

U19 महिला T20 वर्ल्ड कप 2025 के मैच भारतीय समयानुसार सुबह 8:00 बजे और दोपहर 12:00 बजे शुरू होंगे।

U19 महिला T20 वर्ल्ड कप 2025 के मैच कहां देख पाएंगे?

जियोस्टार U19 महिला T20 वर्ल्ड कप 2025 के सभी मैचों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम करेगा। स्टार स्पोर्ट्स 2 पर भी मैचों का लाइव प्रसारण होगा। फैंस सेमीफाइनल और फाइनल मैच भी स्टार स्पोर्ट्स 2 पर देख पाएंगे।

ग्रुप ए

भारत: निकी प्रसाद (कप्तान), सानिका चालके, जी त्रिशा, कमलिनी जी, भाविका अहिरे, ईश्वरी अवसरे, मिथिला विनोद, जोशीता वीजे, सोनम यादव, पारुनिका सिसौदिया, केसरी द्रिथि, आयुषी शुक्ला, आनंदिता किशोर, एमडी शबनम, वैष्णवी एस

मलेशिया: नूर दानिया सियुहादा (कप्तान), नूर इज्जतुल सयाफिका, इरदीना बेह, नूर आलिया, सुआबिका मनिवन्नन, नूर इस्मा दानिया, सती नाजवाह, नूरिमन हिदायत, फातिन फकीहा अदानी, मार्सिया क़िस्टिना, नज़ातुल हिदायत हुस्ना, नेसरले येन, नूर आलिया बत्रिसिया, नूर ऐन, नुनी फारिनी

श्रीलंका: मनुदी नानायक्कारा (कप्तान), रश्मिका सेवंडी, सुमुदु निसानसाला, लिमांसा थिलाकरत्ने, विमोक्ष बालासूर्या, हिरुनी कुमारी, रश्मी नेथ्रांजलि, प्रमुदी मेथसारा, संजना कविंदी, दानुली थेनाकून, दहामी सनेथमा, शेहारा इंदुवारी, असेनी थलागुने, शशिनी गिम्हानी, चामुदी प्रबोदा

वेस्टइंडीज: समारा रामनाथ (कप्तान), असाबी कॉलेंडर, अबीगैल ब्राइस, केनिका कैसर, जहजारा क्लैक्सटन, डेनेला क्रीज, नैजानी कंबरबैच, एरिन डीन, अमिया गिल्बर्ट, त्रिशा हरदात, ब्रायना हैरीचरण, अमृता रामटहल, सेलेना रॉस, क्रिस्टन सदरलैंड, आलिया वीक्स

U19 महिला T20 वर्ल्ड कप 2025 का पूरा शेड्यूल

 

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें