सोपोर मुठभेड़ में एक जवान बलिदान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में भारतीय सेना का एक जवान शहीद
जम्मू-कश्मीर के सोपोर इलाके में आतंकवादियों के साथ रात भर चली मुठभेड़ में भारतीय सेना का एक जवान बलिदान हो गया। सेना के अधिकारी ने बताया कि जालूरा गुज्जरपति में दो दिनों से फायरिंग चल रही है। आतंकियों के ठिकाने पर सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू किया। इसके बाद आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

 

गोलीबारी में सेना का एक जवान घायल हो गया था और मुठभेड़ स्थल से बाहर ले जाते समय उनकी मौत हो गई। सुरक्षाबलों ने इलाके को सील कर दिया है। दो आतंकी में घिरे हुए है। बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन जारी है। 

मुठभेड़ में घायल हो गए थे जवान

अधिकारियों ने बताया कि रविवार से फायरिंग चल रही है। आज सोमवार को भी फायरिंग हुई है। सुरक्षाबलों को सूचना मिलने के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को कल ढेर कर दिया था। इसके बाद रात भर गोलीबारी होती रही। गोलीबारी में सेना के एक जवान बलिदान हो गए।

बता दें कि उत्तरी कश्मीर के सोपोर में रविवार देर शाम तलाशी अभियान के दौरान पहले से छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की थी। तुरंत सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाल कर जवाबी कार्रवाई की। इसमें एक आतंकी ढेर हो गया था। जबकि दो आतंकी अभी सुरक्षाबलों के घेरे में फंसे हुए थे। 

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें