कांग्रेस सांसद मनोज राम पर जानलेवा हमला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिहार में सासाराम के कांग्रेस सांसद मनोज कुमार को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
बिहार कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के नाथोपुर गांव के पास स्थित सासाराम संसदीय क्षेत्र के सांसद मनोज कुमार के भाई के स्कूल के पास पैक्स चुनाव जीतने के बाद जुलूस लेकर जा रहे लोगों और विद्यालय के बस चालको बीच भिड़ंत हो गई। बीच बचाव करने आए सांसद मनोज कुमार को भी बदमाशों ने मारपीट कर घायल कर दिया गया।

सांसद के सिर में लगी चोट

बताया जा रहा है कि सांसद को सिर में चोट आई है। सूचना मिलते ही कैमूर एसपी मोहनिया डीएसपी मोहनिया एसडीम सहित भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सांसद को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल मोहनिया भिजवाया गया है। जहां उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस की मौजूदगी में सारे बच्चों को विद्यालय से उनके घर भेजा गया।

इस वजह से हुआ था विवाद

जानकारी देते हुए सांसद के भाई मृत्युंजय भारती ने बताया की मतगणना का रिजल्ट आने के बाद लोग जुलूस लेकर जा रहे थे। इसी में वह लोग बदमाशी करने लगे। हमारे बस के चालक को पीट दिए। सांसद जब आए तो किसी तरह समझाकर लोगों को यहां से भेज दिया। फिर बाद में आठ दस लोग लाठी डंडा और भाला लेकर विद्यालय के पास आए और हंगामा करने लगे। जब सांसद  समझाने के लिए गए तो उन पर हमला कर दिया। उनका सिर फट गया। हम लोग न्याय चाहते हैं।

यहां देखें- वीडियो 

 

 

डीएसपी प्रदीप कुमार ने दी ये जानकारी

मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया भरीगांवा के लोगों से विद्यालय को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बीच में विवाद बढ़ा और मारपीट की गई। सांसद सहित आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। सांसद का उपचार चल रहा है। वहां पर एसपी सहित भारी संख्या में फोर्स तैनात है। फिलहाल आरोपी वारदात के बाद से फरार हैं। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें