फिटनेस के लिए पीएम मोदी ने क्या दिया मंत्र

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फिटनेस के लिए पीएम मोदी ने क्या दिया मंत्र
भारत में स्वच्छता का जो विषय विशुद्ध रूप से व्यक्तिगत या औपचारिक बना रहा, उसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन के माध्यम से सामाजिक दायित्व और चिंतन में गंभीरता से उतार दिया। अब पीएम के रुख से संकेत मिल रहे हैं कि वह व्यक्तिगत स्वास्थ्य के विषय को भी आमजन की प्राथमिकता में शामिल कराने के लिए अपने प्रयासों को तेज कर सकते हैं।

 

फिट इंडिया मूवमेंट में खेल गतिविधियों को दिया जा रहा बढ़ावा
भारतीयों में बढ़ते मोटापे को कई बीमारियों का कारक बताते हुए जिस तरह पीएम बार बार खाद्य तेल के दैनिक उपभोग में दस प्रतिशत की कमी का सुझाव दिया है, इससे माना जा सकता है कि इस पर उनका विशेषज्ञों से भी मंथन चल रहा है। फिट इंडिया मूवमेंट के तहत देशभर में खेल गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। व्यायाम, योग व अन्य शारीरिक गतिविधियों में आमजन की भागीदारी को बढ़ाने के सतत प्रयास चल रहे हैं।
पीएम मोदी में युवाओं के स्वास्थ्य को लेकर काफी चिंता

इसी बीच देखा जा रहा है कि बीते कुछ समय से प्रधानमंत्री मोदी युवाओं के बीच स्वास्थ्य को लेकर काफी चिंता जता रहे हैं। बीते दिनों उन्होंने उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ के अवसर पर आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि हमारे देश में मोटापे (ओबेसिटी) की समस्या तेजी से बढ़ रही है। देश का हर आयु वर्ग और युवा भी इससे बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं। 

मोटापे से इन बीमारियों का बढ़ रहा खतरा

पीएम ने इसे लेकर चिंता जताई कि मोटापे की वजह से डायबिटीज, हृदय रोग जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। वहीं पीएम मोदी ने गत दिवस यंग लीडर्स डायलॉग में भी ‘हेल्दी इंडिया फिट इंडिया’ का मंत्र दोहराया।

तेल खाना कम कर दें, नजर आने लगेगा फर्क: पीएम मोदी

वहां भी प्रधानमंत्री ने सलाह दी कि यदि हम तय करें कि एक महीने में जितना तेल आज खाते हैं, हम कैसे भी करके उसे दस प्रतिशत कम कर देंगे तो भी आपको फर्क नजर आने लगेगा। ऐसे में माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री की ओर से फिट इंडिया मूवमेंट के तहत स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता के लिए कोई नया अभियान या कार्यक्रम जल्द शुरू किया जा सकता है।

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें