मध्य प्रदेश में मिराज लड़ाकू विमान क्रैश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

2000 लड़ाकू विमान मध्य प्रदेश के शिवपुरी में क्रैश
भारतीय वायुसेना से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल, गुरुवार को भारतीय वायुसेना का एक मिराज 2000 लड़ाकू विमान मध्य प्रदेश के शिवपुरी में क्रैश हो गया है। इस हादसे में लड़ाकू विमान के दोनों पायलटों के घायल होने की खबर सामने आई है। हादसे के बाद लड़ाकू विमान का बुरी तरह से जलते हुए वीडियो भी सामने आया है। आइए जानते हैं कि कैसे हुआ है ये हादसा। 

कैसे हुआ हादसा?

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, वायुसेना का मिराज 2000 लड़ाकू विमान गुरुवार को 2 बजकर 20 मिनट के करीब क्रैश हुआ है। विमान शिवपुरी के करैरा तहसील के सुनारी थाना क्षेत्र में क्रैश हुआ है।  रक्षा अधिकारियों ने जानकारी दी है कि विमान उस समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जब वह नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था। दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया जा रहा है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

पायलट सुरक्षित

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, जो मिराज 2000 विमान क्रैश हुआ उसके पायलट घायल हुए हैं लेकिन सुरक्षित हैं। ये लड़ाकू विमान ट्विन सीटर था। विमान के क्रैश होने की घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन ने तुरंत एक टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया है। वहीं, पुलिस मौके पर पहुंच गई है। विमान के क्रैश होने के बाद वह पूरी तरह से जल गया। इसका वीडियो भी सामने आया है।

 

 

ग्रामीणों ने पायलटों को संभाला

जानकारी के मुताबिक, भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान शिवपुरी जिले के बहरेटा सानी गांव के पास एक खेत में क्रैश हुआ। खेत में गिरते ही विमान में आग लग गई। धुआं दिखते ही गांव के लोग मौके की तरफ भागने लगे। देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने क्रैश हुए विमान के पायलटों को संभाला।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें