मिल्कीपुर में बीजेपी 42886 वोट से आगे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मिल्कीपुर में काउंटिंग

अयोध्या की मिल्कीपुर में मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। बीजेपी और सपा के बीच मुख्य मुकाबला है। बसपा और कांग्रेस ने चुनाव नहीं लड़ा था।

मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए हुई वोटिंग की गिनती आज सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना राजकीय इंटर कॉलेज में हो रही है। मतगणना के लिए 14 टेबल लगाई गई है। काउंटिंग 30 राउंड में पूरी होगी। मतगणना के लिए 76 कर्मचारी की 19 पार्टी लगाई गई है। चार पार्टी मतगणना के लिए रिजर्व होगी। चुनाव के नतीजे शाम तीन बजे तक आने की उम्मीद है।

11:48 13 राउंड में भी बीजेपी आगे

मिल्कीपुर में बीजेपी जीत की ओर आगे बढ़ रही है। 13 राउंड की गिनती के बाद बीजेपी 30864 वोट से आगे चल रही है। बीजेपी को  69456 वोट मिले हैं। सपा को 32592 मत मिले हैं।

खबर अपडेट हो रही है।

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें