
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने कटक में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में दो बड़े काम किए हैं। रोहित इस मैच से पहले राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ने के करीब था। अपनी बल्लेबाजी से रोहित ने ये काम कर दिया है। इतना ही नहीं, रोहित ने वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल को भी पीछे कर दिया।
रोहित वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में राहुल द्रविड़ से आगे निकल गए हैं। राहुल के 344 वनडे मैचों में 10, 889 रन हैं। इस मैच से पहले रोहित के 267 मैचों में 10,868 रन थे। वह 22 रन पीछे थे। कटक में रोहित ने इतने रन बना लिए और राहुल को पीचे कर दिया।
रोहित ने पारी की शुरुआत में दो शानदार छक्के मारे। इसी के साथ वह वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में गेल से आगे निकल गए हैं। गेल के नाम वनडे में 331 छक्के हैं। रोहित इससे आगे निकल गए हैं। रोहित इस मैच में अपने पुराने रंग में नजर आ रहे हैं। उन्होंने दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर गस एटकिंसन पर छक्का मारा। तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने साकिब महमूद की गेंद पर एक और बेहतरीन छक्का जड़ दिया।
पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर भी रोहित ने यही किया और दमदार छक्का मारा बता दिया कि वह अपने पुराने रंग में आ गए हैं और फॉर्म में वापसी पक्की है। ये इंग्लैंड के लिए चिंता की बात है।
इंग्लैंड का अच्छा स्कोर
रोहित इस मैच में टॉस नहीं जीत सके। हालांकि, उनकी टीम ने इंग्लैंड को बड़ा स्कोर नहीं करने दिया। इंग्लैंड की टीम को अच्छी शुरुआत मिली थी। बेन डकेट और फिल सॉल्ट ने पहले विकेट के लिए 81 रनों की साझेदारी की। इंग्लैंड के टॉप ऑर्डर और मिडिल ऑर्डर ने शुरुआत तो अच्छी की, लेकिन उसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके।
डकेट और जो रूट ने जरूर अर्धशतक बनाए। इन दोनों के पास इस पारी को शतक में तब्दील करने का शानदार मौका था जो उन्होंने गलत शॉट खेलकर गंवा दिया। डकेट ने 56 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 65 रनों की पारी खेली। जो रूट ने 72 गेंदों पर छह चौके मारे।
Author: Red Max Media
Post Views: 25








