
बेंगलुरु के येलहांका में एशिया के सबसे बड़े एयर शो एयरो इंडिया की शुरुआत हुई। ये एयर शो का 15वां एडिशन है, जो कई मायनों में खास है। पहली बार अमेरिका और रूस के फाइटर जेट एक साथ एक फ्रेम में नजर आए।
रूस के Su-57 और अमेरिका के F-35 Lightning II को पांचवीं पीढ़ी के सबसे एडवांस फाइटर जेट में से एक माना जाता है। ये दोनों भी एयर शो में हिस्सा ले रहे हैं। एविएशन के दीवानों के लिए ये शो किसी जन्नत से कम नहीं है।
एक फ्रेम में दो एडवांस फाइटर जेट
Su-57 और F-35 शो के चारों दिन अपना प्रदर्शन दिखाएंगे। Su-57 ‘Felon’ का येलाहांका से टेकऑफ करते वीडियो काफी वायरल है। इसके पायलट ने पहले वर्टिकल क्लाइंब लिया और फिर सर्कुलर लूप पूरा किया।
इसमें पहले फाइटर जेट वर्टिकली सीधा ऊपर जाता है और फिर पूरा चक्कर लगाकर फ्लाइट लेवल पर वापस आ जाता है। अमेरिकी और रूसी फाइटर जेट को एक साथ एक फ्रेम में देखकर लोगों ने कहा कि ये सिर्फ भारत में ही हो सकता है।
रूसी पायलट ने ली सेल्फी
-
- एक मोमेंट ऐसा भी आया, जब दोनों देशों के फाइटर जेट एक फ्रेम में दिखे और उनके क्रू एक-दूसरे को देख रहे थे। Su-57 के टेकऑफ करने के 10 मिनट बाद ही F-35 ने भी टेक ऑफ किया। इसका वीडियो भी सामने आया है।
- रूसी फाइटर जेट में बैठे पायलट ने टेक ऑफ के बाद ऊपर जाकर सेल्फी ली। इसमें पूरा एयर बेस दिखाई दे रहा है। आपको बता दें कि पहली बार एडवांस मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट के 1:1 स्केल मॉडल को एयर शो के इंडिया पवेलियन में रखा गया है।
- AMCA को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड डेवलप कर रही है। HAL ने ही तेजस फाइटर जेट भी बनाया था। AMCA सिंगल सीटर, ट्विन इंजन और पांचवीं पीढ़ी का एडवांस फाइटर जेट होगा। हालांकि, इससे पहले HAL तेजस मार्क 2 को डेवलप करेगी।
Author: Red Max Media
Post Views: 74








