डी टी सी के छह अधिकारी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डी टी सी

सीबीआई को दिल्ली परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों को वेरिफाई करने के बाद सीबीआई ने बड़ा एक्शन लेते हुए 6 अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया।

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार की विदाई के साथ ही सीबीआई ने बड़ा एक्शन लेते हुए दिल्ली परिवहन विभाग के छह अधिकारियों को भ्रष्टाचार और रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के हाल में दिल्ली विधानसभा चुनाव हारने के बाद दिल्ली में यह पहली बड़ी कार्रवाई है। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई को दिल्ली परिवहन विभाग में व्यापक भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायतें मिल रही थीं।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी से पहले शिकायतों की निगरानी और वेरिफाई करने का फैसला लिया गया। उन्होंने बताया कि शिकायतों के वेरिफिकेशन में प्रथम दृष्टया विभिन्न स्तरों पर भ्रष्टाचार के संकेत मिले, नतीजतन ये गिरफ्तारियां हुईं।

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें