नई ऊंचाई पर पहुंचे भारत-फ्रांस संबंध

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने द्विपक्षीय वार्ता के दौरान दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत-फ्रांस ने हाल ही में संबंधों की नई ऊंचाई हासिल की है।

मार्सेः पेरिस से मार्से जाने तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने एक ही विमान से यात्रा की। बुधवार को दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश संबंधों को बढ़ाने का आह्वान करते हुए हिंद-प्रशांत क्षेत्र और विभिन्न वैश्विक मंचों एवं पहलों में अपनी सहभागिता को और प्रगाढ़ करने की प्रतिबद्धता जताई। दोनों नेताओं ने अपनी व्यापक बातचीत के बाद यह सुनिश्चित करने के लिए ठोस कार्रवाई करने की अपनी प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया कि वैश्विक एआई क्षेत्र सार्वजनिक हित में लाभकारी सामाजिक, आर्थिक, पर्यावरण संबंधी परिणाम प्रदान करे।

संबंधों की नई ऊंचाई पर पहुंचे भारत-फ्रांस संबंध

पीएम मोदी और मैक्रों ने कहा कि भारत और फ्रांस के संबंधों ने नई ऊंचाई हासिल की है।  फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने यूएनएससी में भारत की स्थायी सदस्यता के लिए फ्रांस के दृढ़ समर्थन को दोहराया। दोनों नेताओं ने भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी के लिए अपनी सुदृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई और इस बात पर गौर किया कि यह पिछले 25 वर्षों में क्रमिक तरीके से एक बहुआयामी संबंध में विकसित हुई है। विदेश सचिव मिस्री ने मार्से में कहा- मोदी और मैक्रों ने यूरोप, पश्चिम एशिया तथा हिंद-प्रशांत क्षेत्र के भू-राजनीतिक घटनाक्रम पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें