हनी सिंह के गाने में लगाया भोजपुरी तड़का

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गाने में लगाया भोजपुरी तड़का, ‘दिदिया के देवरा’ ने 24 घंटे में बना दिया ये रिकॉर्ड
हनी सिंह के नए गाने ‘मैनिएक’ को पिछले 24 घंटों में दुनिया भर में सबसे ज्यादा देखा गया है। मशहूर सिंगर और रैपर हनी सिंह के भोजपुरी लिरिक्स ‘दिदिया के देवरा चढ़वले बाटे नजरी…’ का क्रेज लोगों के बीच बढ़ता ही जा रहा है। इसने 2 दिन में सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

मशहूर सिंगर और रैपर हनी सिंह के नए भोजपुरी रेप सॉन्ग ‘मैनिएक’ ने रिलीज होते ही दो दिनों में यूट्यूब के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी तहलका मचा दिया है। ‘दिदिया के देवरा चढ़वले बाटे नजरी…’ लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि लोग इस पर जमकर रील्स बना रहे हैं। इस गानें में ईशा गुप्ता के बेहतरीन डांस मूव्स ने सभी को उनका दीवाना बना दिया है। इतना ही नहीं गाना रिलीज होते ही कुछ ही घंटों में ट्रेंड करने लगा और अब हनी सिंह ने अपने भोजपुरी रेप सॉन्ग को लेकर सोशल मीडिया पर एक खुशखबरी शेयर की है। उन्होंने अपने फैंस को बताया है कि ‘मैनिएक’ ने यूट्यूब पर नया रिकॉर्ड बना डाला है।

मैनिएक ने 24 घंटों में रचा इतिहास

हनी सिंह ने बताया कि ‘मैनिएक’ को पिछले 24 घंटों में दुनिया भर में सबसे ज्यादा बार यूट्यूब पर देखा गया है। साथ ही उन्होंने पोस्ट शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘इंटरनेट पर ये गाना सबको खूब एंटरटेन कर रहा है। #Maniac पिछले 24 घंटों में दुनिया भर में सबसे ज्यादा देखा गया वीडियो है।’ इसके साथ ही उन्होंने व्यूज और लाइक का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। खास बात तो यह है कि इस बार चर्चा का कारण सिर्फ गाना नहीं बल्कि इसमें दिया गया भोजपुरी ट्विस्ट है। जी हां, भोजपुरी लिरिक्स ‘दिदिया के देवरा चढ़वले बाटे नजरी…’ के कारण ही ये छाया हुआ है।

 

 

हनी सिंह-ईशा गुप्ता ने मचाई धूम

‘मैनिएक’ गाने में ईशा गुप्ता नजर आ रही हैं जो भोजपुरी बोल पर डांस करती दिख रही हैं। गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर कुछ ही घंटों में यह ट्रेंड करने लगा। इस गाने में सबसे बड़ा सरप्राइज एलिमेंट दर्शकों के लिए भोजपुरी तड़का था। इस गाने में कुछ देर के लिए ईशा गुप्ता दिखाई देती है और उसी दौरान भोजपुरी गाना सुनाई देता है। बता दें कि हनी सिंह के इस गाने में भोजपुरी वाले पार्ट को रागिनी विश्वकर्मा ने गया है, जबकि अर्जुन अजनबी ने इसे लिखा है। वहीं हनी सिंह कुछ दिनों से अपने ‘मिलियनेयर इंडिया टूर’ को लेकर भी काफी चर्चा में रहे हैं।

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें