नीतीश कैबिनेट में शामिल होंगे 6 नए चेहरे!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नितीश कुमार, मुख्यमंत्री बिहार

सूत्रों के मुताबिक कल कैबिनेट का विस्तार हो सकता है और नीतीश 6 नए मंत्री बना सकते हैं। विधानसभा का बजट सत्र 28 फरवरी से शुरू होनेवाला है।

नीतीश कुमार की अगुवाई वाली एनडीए सरकार कैबिनेट में विस्तार कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक कल कैबिनेट का विस्तार हो सकता है और नीतीश 6 नए मंत्री बना सकते हैं। विधानसभा का बजट सत्र 28 फरवरी से शुरू होनेवाला है।

दरअसल, बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा के चुनाव संपन्न होने हैं। इसलिए विधानसभा चुनाव से पहले जातीय समीकरण को ध्यान में रखा जा रहा है। हर वर्ग को प्रतिनिधित्व देने के लिए नेताओं को कैबिनेट में एडडस्ट किया जा रहा है। हालांकि इससे पहले भी कैबिनेट को विस्तार देने की पहल की गई थी लेकिन उसे अंतिम रूप नहीं दिया जा सका। अब सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बजट सत्र से पहले नीतीश कैबिनेट का विस्तार हो सकता है।

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से सियासी सरगर्मी बढ़ चुकी है। एनडीए और महागठबंधन की ओर से सियासी तैयारियां जोरों पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर राहुल गांधी समेत तमाम नेताओं का दौरा हो रहा है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी बिहार के दौरे पर ते। इस दौरान नड्डा ने सीएम नीतीश कुमार से भी मुलाकात की।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें