दिलीप जायसवाल मंत्रिपद से दिया इस्तीफा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा प्रदेशअध्यक्ष ने मंत्रिपद से दिया इस्तीफा

बिहार के मंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, “मैं राजस्व मंत्री के पद से इस्तीफा देने जा रहा हूं।

बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल ने कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। दिलीप जायसवाल ने बुधवार को कहा कि मैं राजस्व मंत्री के पद से इस्तीफा देने जा रहा हूं। ‘एक व्यक्ति, एक पद’ वह सिद्धांत है जिस पर पार्टी काम करती है। मैं आभारी हूं कि केंद्रीय नेतृत्व ने मुझे पार्टी की राज्य इकाई की जिम्मेदारी दी है।

सम्राट चौधरी ने की नीतीश कुमार से मुलाकात

वहीं, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सीएम नीतीश कुमार से आज मुलाकात की। सम्राट चौधरी ने बीजेपी कोटे के मंत्रियों को अपने आवास पर मीटिंग के लिए बुलाया है। चौधरी के आवास पर बैठक के लिए नेता पहुंचने भी शुरू हो गए हैं।

आज होगा मंत्रिमंडल का विस्तार

सूत्रों के अनुसार बिहार में आज शाम चार बजे मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। बजट सत्र से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। 6 विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, कल जेपी नड्डा से नीतीश कुमार की हुई मुलाक़ात में मंत्रिमंडल विस्तार पर सहमति बनी थी। बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े आज बिहार बीजेपी की तरफ से तय नामों की सूची लेकर दिल्ली जायेंगे। दिल्ली से नामों पर अंतिम मुहर लगने के बाद उन नामों को नीतीश कुमार के पास भेजा जायेगा।

बिहार विधानसभा की कुल सदस्य संख्या के अनुसार, अधिकतम 36 मंत्री हो सकते हैं। अभी मंत्रिमंडल में कुल 30 सदस्य हैं। इस तरह 6 मंत्री की जगह अभी खाली है। बिहार मंत्रिमंडल में भाजपा कोटे से दो उपमुख्यमंत्री सहित कुल 15 मंत्री हैं। जबकि मुख्यमंत्री सहित 13 मंत्री जेडीयू के और हम पार्टी के 1 और एक निर्दलीय सहित कुल 30 मंत्री हैं।

जेडीयू और बीजेपी कोटे से इतने विधायक बनेंगे मंत्री

जिन मंत्रियों के पास एक से अधिक विभाग हैं उनसे एक विभाग लिया जा सकता है और नए मंत्रियों को वह जिम्मेदारी दी जा सकती है। नए मंत्रियों में बीजेपी से 3 या 4 और जेडीयू से 2 मंत्री बनाये जा सकते हैं। भूमिहार से 1, राजपूत से 1 और पिछड़े -अति पिछड़े समाज से मंत्री बनाये जा सकते हैं।

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें