दिल्ली के नजफगढ़ का नाम बदलने का आया प्रस्ताव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नीलम पहलवान

दिल्ली के नजफगढ़ का नाम बदलकर ‘नाहरगढ़’ किया जा सकता है। इस संबंध में बीजेपी विधायक नीलम पहलवान ने सदन में प्रस्ताव दिया है।

दिल्ली के नजफगढ़ का नाम बदला जा सकता है। नजफगढ़ से भाजपा विधायक नीलम पहलवान ने गुरुवार को दिल्ली विधानसभा में अपने निर्वाचन क्षेत्र नजफगढ़ का नाम बदलकर नाहरगढ़ करने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने दावा किया कि मुगल शासक औरंगजेब ने नाहरगढ़ का नाम बदलकर नजफगढ़ कर दिया था और मांग की कि इसका मूल नाम बहाल किया जाए।

सदन में नीलम पहलवान ने कहा कि साल 1857 के विद्रोह में राजा नाहर सिंह ने लड़ाई लड़ी और नजफगढ़ क्षेत्र को दिल्ली के क्षेत्र में शामिल किया। हमने तत्कालीन सांसद प्रवेश वर्मा के साथ मिलकर नाम बदलने के लिए कई बार प्रयास भी किए। कई कागजी प्रक्रिया के बाद भी अभी तक संभव नहीं हो पाया। इसलिए सदन से मांग करते हैं कि नजफगढ़ का नाम बदलकर ‘नाहरगढ़’ कर दिया जाए।

नजफगढ़ का नाम बदलकर ‘नाहरगढ़’ करने की मांग

सदन के बाहर विधायक नीलम पहलवान ने कहा कि आज मैंने विधानसभा में नजफगढ़ क्षेत्र का मुद्दा उठाया कि नजफगढ़ क्षेत्र का नाम नजफगढ़ से बदलकर ‘नाहरगढ़’ रखा जाए। मैं नजफगढ़ क्षेत्र की उम्मीद बनकर इस मुकाम पर पहुंची हूं तो मेरी प्राथमिकता है वहां के लोगों की आवाज उठाना… आज मुझे पहला मौका मिला तो मैंने अपने राजा नाहर सिंह के नाम पर नजफगढ़ का नाम रखने का मुद्दा सदन में उठाया।

कैलाश गहलोत ने नाम बदलने का किया समर्थन

वहीं, बीजेपी विधायक कैलाश गहलोत ने नजफगढ़ क्षेत्र का नाम बदलकर ‘नाहरगढ़’ रखे जाने की मांग पर कहा, “अगर किसी जगह के लोग जो वहां के निवासी हैं यह इच्छा जताएं कि उस जगह का नाम बदला जाए तो मेरे अनुसार सरकार, विधायक, मंत्री सभी लोग जनता के लिए ही काम कर रहे हैं और उन्हें इस ओर काम करना चाहिए। बता दें कि नीलम पहलवान नजफगढ़ से विधायक चुनी गई हैं। वहीं कैलाश गहलोत भी नजफगढ़ से विधायक रह चुके हैं।

विधायक अनिल शर्मा ने इस गांव का नाम बदलने की मांग की

नीलम के प्रस्ताव के बाद, आरके पुरम से भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने भी अपने निर्वाचन क्षेत्र के एक गांव का नाम बदलने की मांग की। उन्होंने कहा कि मोहम्मदपुर का नाम बदलकर माधवपुरम कर दिया जाना चाहिए और घोषणा की कि वह इस प्रस्ताव को दिल्ली विधानसभा में रखेंगे।

मुस्तफाबाद का भी नाम बदले जाने की मांग

बता दें कि दिल्ली में भाजपा नेताओं के बीच क्षेत्रों का नाम बदलने की मांग जोर पकड़ रही है। इससे पहले मुस्तफाबाद निर्वाचन क्षेत्र में जीत हासिल करने के बाद वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह बिष्ट ने घोषणा की थी कि वह आधिकारिक रूप से पदभार संभालने के बाद मुस्तफाबाद का नाम बदलकर “शिव पुरी” या “शिव विहार” रखेंगे।

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें