दिल्ली में महिलाओं के२५००रु की आगयी डिटेल्स

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सांकेतिक तस्वीर

दिल्ली की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2,500 रुपये, 8 मार्च से कराएं रजिस्ट्रेशन, जानें डिटेल्स

दिल्ली की भाजपा सरकार महिला सम्मान योजना के तहत खास तबके की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देगी। इस योजना की रिजस्ट्रेशन तारीख आठ मार्च है। जानिए किसे मिलेगा योजना का लाभ?

दिल्ली की भाजपा सरकार चुनाव के दौरान किये गए अपने वादे को निभाने के लिए कृत संकल्पित है। भाजपा ने चुनाव से पहले महिला सम्मान योजना का ऐलान किया था और कहा था कि महिलाओं को 2,500 रुपये हर महीने देगी। इस वादे को निभाने के लिए महिला सम्मान योजना की रजिस्ट्रेशन की तारीख का आज ऐलान हो चुका है। इस ऐलान के मुताबिक इस योजना के लिए आठ मार्च से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। भाजपा नेता मनोज तिवारी ने रविवार को ये घोषणा की है।

कब शुरू होगी योजना
दिल्ली में महिला सम्मान योजना की शुरुआत मार्च के पहले सप्ताह से हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस स्कीम की शुरुआत महिला दिवस यानी आठ मार्च से हो सकती है और महिलाओं के खाते में 2,500 रुपये इसी दिन से भेजे जाएंगे। ये भी कहा जा रहा है कि इस योजना की शुरुआत दिल्ली सरकार जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में कर सकती है।

किसे नहीं मिलेगा योजना का लाभ

वे महिलाएं जो सरकारी नौकरी करती हैं उन्हें इस स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा।
वे महिलाएं जो इनकम टैक्स का रिटर्न दाखिल करती हैं उन्हें भी इस इस स्कीम का लाभ नहीं दिया जाएगा।
जो महिलाएं पेंशन का लाभ ले रही हैं वे भी इस स्कीम के लाभ से वंचित रह सकती हैं।

किसे मिलेगा योजना का लाभ

इस स्कीम का लाभ आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को दिया जाएगा।
यह स्कीम आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं के लिए है।
2500 रुपये की इस राशि को सीधे महिलाओं के खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें