लुधियाना के फोकल पॉइंट इलाके में गिरी बिल्डिंग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लुधियाना के फोकल पॉइंट इलाके में गिरी फैक्ट्री की बिल्डिंग, कई लोगों के दबने की आशंका
लुधियाना के फोकल पॉइंट इलाके के फेस 8 में एक डाइंग की पुराने हिस्से की बिल्डिंग ढह गई जिसके नीचे करीब चार लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

 पंजाब के लुधियाना में एक बिल्डिंग गिर गई है। जानकारी के अनुसार, फोकल पॉइंट इलाके के फेस 8 में एक डाइंग की पुराने हिस्से की बिल्डिंग ढह गई जिसके नीचे करीब चार लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। राहत कार्य जारी है।

बिल्डिंग में चार लोगों के फंसे होने की आशंका

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को लुधियाना में एक बहुमंजिला इमारत ढहने के बाद कम से कम चार लोगों के फंसे होने की आशंका है। यह घटना फोकल प्वाइंट इलाके में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इमारत ढहने से पूरा इलाका हिल गया। इमारत और उसमें रहने वालों के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल पाई, लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि यह एक फैक्ट्री थी।

 

 

सीएम ने बचाव-कार्य के दिए निर्देश

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि लुधियाना में एक फैक्ट्री की इमारत गिरने की सूचना मिली है। मैंने प्रशासन को स्थिति का तत्काल जायज़ा लेने के निर्देश जारी किए हैं। बचाव टीमें पहुंच गई हैं और उन्होंने अपना काम शुरू कर दिया है। मैं मलबे के नीचे दबे श्रमिकों के शीघ्र सुरक्षित बाहर आने और स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

कुछ लोगों को बचाया गया

लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर जतिंदर जोरवाल ने बताया कि कुछ लोगों को बचा लिया गया है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जोरवाल ने संवाददाताओं से कहा, “बचाव अभियान अभी भी जारी है। कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। अभी तक किसी की मौत नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान के लिए फोकल प्वाइंट पुलिस स्टेशन और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल के कर्मियों की एक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें