यूपी में एक लाख का इनामी बदमाश ढेर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

यूपी के मथुरा जिले में पुलिस ने एक लाख के इनामी बदमाश को एनकाउंटर में मार गिराया है। आरोपी के खिलाफ कई राज्यों में मुकदमे दर्ज थे।
मथुरा: उत्तर प्रदेश पुलिस ने आज सुबह एक इनामी बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया। मथुरा डीआईजी/एसएसपी शैलेश पांडे के नेतृत्व में इस एक लाख के इनामिया दुर्दांत अपराधी फाती उर्फ असद पुत्र यासिन को ढेर कर दिया गया। यह हापुड़ के गढ़ मुक्तेश्वर का रहने वाला था, जिसके खिलाफ तीन दर्जन से अधिक मामले दर्ज थे। इसके खालाफ लूट, डकैती और हत्या के कई ज्ञात मुकदमे दर्ज थे। आरोपी के खिलाफ यूपी, पंजाब, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में भी कई मुकदमें दर्ज थे। पुलिस ने इस आरोपी के खिलाफ एक लाख तक का इनाम घोषित किया हुआ था। 

कई राज्यों में दर्ज थे केस

दरअसल, रविवार की सुबह हाईवे थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच भुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवनाई में दुर्दांत अपराधी फाती उर्फ असद को गोली लग गई। इसके बाद घायल अवस्था में इसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने इसे मृत घोषित कर दिया। यह कुख्यात अपराधी छैमार गिरोह का सरगना था, जो मथुरा से वांछित चल रहा था। यह अंतर्राज्यीय गिरोह का सरगना था, इसके खिलाफ उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में मुकदमे दर्ज थे। फिलहाल उत्तर प्रदेश पुलिस की अपराध उन्मूलन के मामले में इस मुठभेड़ को एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

मथुरा डीआईजी ने दी जानकारी

इस संबंध में जानकारी देते हुए मथुरा डीआईजी/एसएसपी शैलेश पांडे ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि छैमार गिरोह का कुख्यात अपराधी, जिसपर एक लाख का इनाम भी है, जिसका नाम फाती है, वह अपने तीन अन्य साथियों के साथ थाना हाईवे क्षेत्र में एक मकान में देखा गया। सूचना मिलने के बाद तत्काल पुलिस की टीम वहां पर पहुंची। इसके बाद जगह की घेराबंदी की गई, लेकिन इसका पता चलते ही अपराधियों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने इसे मृत घोषित कर दिया। अन्य अपराधी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है।

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें