मिसिसिपी में हादसे का शिकार हुआ हेलीकॉप्टर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मिसिसिपी में हेलीकॉप्टर हादसा
मेडिसन काउंटी: अमेरिका के मिसिसिपी में सोमवार को एक मेडिकल परिवहन हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में हेलीकॉप्टर के पायलट और 2 अस्पताल कर्मियों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने इस हादसे के बारे में जानकारी दी है। ‘यूनिवर्सिटी ऑफ मिसिसिपी मेडिकल सेंटर’ के प्रवक्ता ने हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोगों की मौत की पुष्टि की है। 
सार्वजनिक नहीं किए गए मृतकों के नाम

यूनिवर्सिटी ने पहले दिए गए एक बयान में कहा था कि मेडिसन काउंटी में जिस समय यह दुर्घटना हुई उस वक्त ‘एयरकेयर हेलीकॉप्टर’ (चिकित्सा के कार्य में इस्तेमाल होने वाला हेलीकॉप्टर) में किसी मरीज को नहीं ले जाया जा रहा था। हादसे में जान गंवाने वाले तीनों लोगों के परिवारों को सूचित कर दिया गया है, लेकिन अधिकारियों ने गोपनीयता के कारण नाम जारी नहीं किए हैं। यूनिवर्सिटी ने दुर्घटना का कोई कारण नहीं बताया है।

 

यह भी जानें

टेलीविजन स्टेशन ‘डब्ल्यूएपीटी’ ने बताया कि संघीय विमानन प्रशासन के अधिकारी दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। मिसिसिपी के गवर्नर टेट रीव्स ने ‘फेसबुक’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘यह दुखद घटना मिसिसिपी के चिकित्सा से जुड़े कर्मियों द्वारा उठाए जाने वाले जोखिमों की याद दिलाती है। हमारा राज्य इन नायकों के बलिदान को कभी नहीं भूलेगा।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें