बिहार दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट
बिहार के भोजपुर जिले में करोड़ों की लूट के बाद से मार्केट में सनसनी फैल गई। व्यापारी समुदाय के लोग इस घटना से काफी हैरान हैं। दिन के समय करोड़ों के लूटपाट की घटना हुई है। पुलिस और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

बिहार के भोजपुर जिले में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट का मामला सामने आया है। हथियार से लैस बदमाशों ने नगर थाना क्षेत्र के गोपाली चौक स्थित तनिष्क के शोरूम से करोड़ों के गहने और नकदी लूट लिया। ये मामला नगर थाना क्षेत्र के गोपाली चौक का है।

आधे घंट तक शो रूम में रहे  6-7 लुटेरे

भीड़भाड़ वाले इलाके में 6 से 7 की संख्या में हथियारों से लैस बदमाशों ने तनिष्क शोरूम में गहने और नकदी की लूट की घटना को अंजाम दिया है। इस दौरान लूटपाट करते हुए यह बदमाश करीब आधे घंटे तक शोरूम के अंदर रहे। बाहर किसी को लूट की भनक तक नहीं लगी।

पैदल ही आए थे सभी लुटेरे

इन हथियार बंद बदमाशों ने तनिष्क शोरूम में कार्यरत गनमैन की बंदूक भी लूट ली। सभी लुटेरे पैदल ही आए थे और पैदल ही भाग गए। हालांकि, घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना सहित भारी संख्या में पुलिस बल तनिष्क शोरूम में पहुंच गई। तब तक लूट की घटना को अंजाम देकर सभी बदमाश भाग निकले थे।

पुलिस ने दो बदमाशों को मारी गोली, किया गिरफ्तार

ज्वेलरी शॉप से करोड़ों के लूट कांड में भाग रहे 2 अपराधियों को पुलिस ने पैर में गोली मारी है। दोनों अपराधी घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिए गए हैं। भोजपुर जिले के बड़हरा थाने इलाके ये गिरफ्तारी हुई है। घायल बदमाश छपरा के डोरीगंज की तरफ भागने की फिराक में थे। पुलिस ने दो झोला लूटे गए गहने को बरामद किया। ज्वेलरी में लूट के बाद 4 बदमाश भागने में सफल रहे। पुलिस अब इन चारों बदमाशों की तलाश कर रही है।

 

 

खंगाले जा रहे हैं सीसीटीवी फुटेज

हालांकि, घटना के बाद व्यापारियों में दहशत का माहौल है। पुलिस छानबीन करने में जुटी हुई है। फिलहाल पुलिस अधीक्षक भोजपुर मिस्टर राज ने कहा कि लुटेरों की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की जा रही है। जल्द ही बाकी चार अपराधियकों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने इस लूट की घटना को एक बड़ी चूक बताया है। इस पूरे मामले पर कार्रवाई की बात कही है। ज्वेलरी शॉप में हुई लूट के बारे में बताया जा रहा है कि लगभग दो करोड़ के आस पार के गहनों की लूट हुई है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें