होली के लिए पुलिस ने जारी किये दिशा निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सांकेतिक तस्वीर

मुंबई में नियम-कायदे में रहकर मनाएं होली, पुलिस की रहेगी पैनी नजर, दिशा-निर्देश जारी

मुंबई पुलिस जगह-जगह पर तैनात रहेगी। ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। शराब पीकर गाड़ी चलाने महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और नशीले पदार्थ की बिक्री करने वालों पर मुंबई पुलिस की पैनी नजर रहेगी।

होली के त्यौहार को लेकर देशभर में अभी से माहौल बनने लगा है। इस क्रम में मुंबई में भी लोग होली का त्यौहार मनाने की तैयारियों में जुटे हैं। इस बार होली के हुड़दंगियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। मुंबई पुलिस की ओर से होली को लेकर सुरक्षा के खास इंतजाम किए जा रहे हैं।

ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ विशेष अभियान

मुंबई पुलिस जगह-जगह पर तैनात रहेगी। ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। शराब पीकर गाड़ी चलाने महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और नशीले पदार्थ की बिक्री करने वालों पर मुंबई पुलिस की पैनी नजर रहेगी। मुंबई पुलिस ने सभी से अपील की है कि नियम और कायदे में रहकर होली का त्यौहार मनाए।

सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

होली पर मुंबई शहर की सुरक्षा को लेकर पूरे शहर में कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। शहर में 11 हजार के करीब पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। 7 एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस, 19 डीसीपी, 51 एसीपी समेत 1767 पुलिस अधिकारी और 9145 पुलिस कर्मचारी पुलिस बंदोबस्त में तैनात रहेंगे। इसके अलावा सेंसिटिव इलाकों में SRPF की प्लाटून, RCP की प्लाटून, क्विक रिस्पांस टीम, बम निरोधक दस्ता और होमगार्ड भी तैनात रहेंगे।

जबरन रंग न लगाएं, पानी के गुब्बारे नहीं फेंके

पुलिस के दिशा-निर्देश 12 मार्च से 18 मार्च 2025 तक लागू रहेंगे। सांप्रदायिक तनाव से बचने, सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और चल रहे रमजान महीने को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। निर्देशों के अनुसार, सार्वजनिक समारोहों में अश्लील गाने, अश्लील इशारे या आपत्तिजनक नारे शामिल नहीं होने चाहिए, जिससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचे। इसके साथ ही लोगों पर पानी के गुब्बारे फेंकने, जबरन रंग लगाने पर भी प्रतिबंध रहेगा। मुंबई पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे नियमों के दायरे में रहकर होली का त्यौहार मनाएं।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें