राजकोट में 12 मंजिला मकान में लगी आग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राजकोट में 12 मंजिला मकान में लगी आग

गुजरात के राजकोट में एक आवासीय मकान में आग लग गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक की हालत गंभीर है। फिलहाल इस मकान से 40 लोगों को बचा लिया गया है और आग पर भी काबू पा लिया गया है।

गुजरात के राजकोट शहर में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां सुबह-सुबह 12 मंजिला एक आवासीय इमारत में भीषण आग लग गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया है। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। अधिकारियों की मानें तो घटना 150 फुट रिंग रोड इलाके में हुई। यहां एक 12 मंजिला इमारत में आग लग गई। हालांकि इस इमारत में फंसे लगभग 40 निवासियों को बचा लिया गया। इस दुखद हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत खराब है।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग

वहीं इस मामले की जानकारी देते हुए सहायक पुलिस आयुक्त बी. जे. चौधरी ने कहा, ‘‘सुबह लगभग साढ़े नौ बजे अटलांटिस अपार्टमेंट की छठी मंजिल पर एक फ्लैट में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’ अधिकारी ने कहा कि दोपहर के आसपास आग पर काबू पा लिया गया।

दो मृतकों की हुई पहचान

अधिकारी ने बताया कि मृतकों में से दो की पहचान कल्पेश लेउवा और मयूर लेउवा के रूप में हुई है। वहीं तीसरे व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो पाई है। उन्होंने आगे बताया कि मृतकों में से दो लोग बाहरी थे और किसी काम से इमारत में आए थे। अधिकारी ने बताया, ‘‘हमने ऊपरी मंजिलों पर फंसे लगभग 40 लोगों को बचा लिया है। इनमें से पांच लोगों को दमकल विभाग की ‘हाइड्रोलिक क्रेन’ की मदद से नीचे उतारा गया। इस सिलसिले में जांच जारी है।’’

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें