
स्पेसएक्स का स्पेस क्राफ्ट क्रू-10 दोनों को धरती पर वापस लाने के लिए ISS पहुंच चुका है। क्रू-10 एयरक्राफ्ट पर सवार होकर चार अंतरिक्ष यात्री स्पेस स्टेशन पहुंचे। स्पेस स्टेशन पर यात्रियों को पहुंचते देख सुनीता विलियम्स के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई। अगले कुछ दिनों तक स्पेस स्टेशन पहुंचे यात्री सुनीता विलियम्स से ISS की जानकारी प्राप्त करेंगे।
अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर की जल्द ही धरती पर वापसी होने वाली है। स्पेसएक्स का स्पेस क्राफ्ट क्रू-10 दोनों को धरती पर वापस लाने के लिए ISS पहुंच चुका है। क्रू-10 एयरक्राफ्ट पर सवार होकर चार अंतरिक्ष यात्री स्पेस स्टेशन पहुंचे। वहां पहले से मौजूद सुनीत विलियम्स और उनके साथियों ने चारों का जोरदार स्वागत किया।
19 मार्च को धरती के लिए रवाना होंगी सुनीता विलियम्स
स्पेस स्टेशन पर यात्रियों को पहुंचते देख सुनीता विलियम्स के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई। अगले कुछ दिनों तक स्पेस स्टेशन पहुंचे यात्री सुनीता विलियम्स से ISS की जानकारी प्राप्त करेंगे। तय शेड्यूल के मुताबिक, 19 मार्च को सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच धरती के लिए रवाना होंगे।
शुक्रवार (14 मार्च) को स्पेसएक्स ने Crew-10 मिशन लॉन्च किया गया। फॉल्कन-9 रॉकेट से Crew Dragaon कैप्सूल को लॉन्च किया गया है। NASA के कमर्शियल क्रू प्रोग्राम के तहत ISS के लिए यह ग्यारहवीं क्रू फ्लाइट है।
ये चार यात्री पहुंचे स्पेस स्टेशन
Author: Red Max Media
Post Views: 49








