

पंचायती राज विभाग बिहार सरकार की ओर से Bihar Nyaya Mitra Bharti 2025 के लिए मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। इस भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थी तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। मेरिट लिस्ट राज्य में सभी जिलों के लिए अलग-अलग जारी की गई है।
बिहार ग्राम कचहरी न्याय मित्र भर्ती (Bihar Nyaya Mitra Vacancy 2025) में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए पंचायती राज विभाग बिहार सरकार की ओर से मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। मेरिट लिस्ट राज्यभर के जिलों के अनुसार अलग-अलग जारी की गई है। आवेदनकर्ता तुरंत ही अपना रिजल्ट विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट gp.bihar.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही आप इस पेज पर उपलब्ध करवाए जा रहे डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी जनपद के अनुसार मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
2436 रिक्त पदों पर होनी है भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से राज्यभर में कचहरी न्याय मित्र के 2436 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। चयन के लिए मेरिट लिस्ट ग्रेजुएशन (लॉ) में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई है।
जनपद के अनुसार कैसे डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट
- बिहार कचहरी न्याय मित्र मेरिट लिस्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट gp.bihar.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर “जिलेवार न्याय मित्र ग्राम कचहरी की नियोजन समिति द्वारा अनुमोदित मेरिट लिस्ट” पर क्लिक करें।
- अब जिला, ब्लॉक एवं पंचायत सेलेक्ट करके सर्च बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद मेरिट लिस्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जिसे आप डाउनलोड कर लें।
- इसके बाद इसमें आप अपना नाम सर्च कर लें।
Bihar Nyaya Mitra Merit List 2025 link
मेरिट लिस्ट पर दर्ज किया जा सकता है ऑब्जेक्शन
आपको बता दें कि पंचायती राज विभाग बिहार सरकार की ओर से इस भर्ती के लिए ऑब्जेक्शन पोर्टल जल्द ही एक्टिव किया जायेगा। इसके बाद ऐसे उम्मीदवार जो इस भर्ती के लिए तैयार की मेरिट लिस्ट या पैनल से संतुष्ट नहीं होंगे तय तिथियों के अंदर अपना ऑब्जेक्शन दर्ज कर पाएंगे।
भर्ती विवरण
