डोमिनिकन में लापता हुई भारतीय छात्रा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डोमिनिक गणराज्य में छुट्टियां मनाने गई भारतीय मूल की अमेरिकी छात्रा सुदीक्षा कोनांकी लापता
डोमिनिक गणराज्य में छुट्टियां मनाने गई भारतीय मूल की अमेरिकी छात्रा सुदीक्षा कोनांकी के लापता होने का मामला सुर्खियों में बना हुआ है। सुदीक्षा की तलाश जारी है। सुदीक्षा को आखिरी बार 6 मार्च को देखा गया था।

डोमिनिकन गणराज्य में लापता हुई भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक की तलाश तेज कर दी गई है। तलाश अभियान में यह तेजी तब आई जब अधिकारियों द्वारा पूछताछ किए जाने के बाद एक व्यक्ति उस समुद्र तट पर ले जाया गया जहां उसने छात्रा को आखिरी बार देखा था। व्यक्ति ने अधिकारियों से बात की और बताया कि हुआ क्या था।

अधिकारी कर रहे हैं इस बात की जांच

अमेरिका के पिट्सबर्ग विश्वविद्यालय पढ़ने वाली छात्रा सुदीक्षा कोनांकी (20) को आखिरी बार पुंटा काना शहर के रिउ रिपब्लिक रिसॉर्ट में छह मार्च को देखा गया था। अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि कहीं वह डूब तो नहीं गई। अमेरिका के मिनेसोटा राज्य के छात्र जोशुआ रीबे से इस मामले में पूछताछ की गई है। ऐसा माना जा रहा है कि रीबे ने कोनांकी को आखिरी बार देखा था। रीबे और उसके वकील ने समुद्र तट पर अधिकारियों से मुलाकात की।

डोमिनिक गणराज्य में छुट्टियां मनाने गई भारतीय मूल की अमेरिकी छात्रा सुदीक्षा कोनांकी की तलाश जारी

डोमिनिक गणराज्य में छुट्टियां मनाने गई भारतीय मूल की अमेरिकी छात्रा सुदीक्षा कोनांकी की तलाश जारी

 

रीबे ने क्या बताया?

डोमिनिकन मीडिया के अनुसार, रीबे ने पुलिस को बताया कि वह समुद्र तट पर कोनांकी के साथ शराब पी रहा था इसी दौरान समुद्र में तेज लहरें उठीं और वो इसमें खींचे चले गए। रीबे ने बताया कि वह पूर्व लाइफगार्ड थे और उन्होंने उसे तैरकर किनारे तक पहुंचाया। उसने जांचकर्ताओं को बताया कि समुद्र तट पर पहुंचने पर उसे उल्टी हुई और कोनांकी ने कहा कि वह अपना सामान लेने जा रही है। जब उसने ऊपर देखा, तो वह गायब थी। उसने कहा कि बाद में उसके गायब होने की खबर सुनकर वह हैरान रह गया।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें