नागपुर हिंसा आरोपिओं को २१ मार्च तक पुलिस रिमांड

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नागपुर हिंसा आरोपिओं को २१ मार्च तक पुलिस रिमांड

नागपुर हिंसा को लेकर जिला सत्र न्यायालय में रात 2.30 बजे तक सुनवाई चली है। इसके बाद आरोपियों को 21 मार्च तक पुलिस रिमांड में भेजा गया है।

महाराष्ट्र के नागपुर में सांप्रदायिक हिंसा के बाद हालात नियंत्रण में हैं। शहर में भड़की हिंसा के बाद जमकर आगजनी और पत्थरबाजी की गई है। इस हिंसा में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी घायल हैं। पुलिस ने इस हिंसा के आरोप में कई लोगों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों की रिमांड के लिए कोर्ट में रात 2.30 बजे तक सुनवाई चली है। कोर्ट ने नागपुर आगजनी और पथराव मामले के आरोपियों को 21 मार्च तक पीसीआर में रिमांड पर भेज दिया है।

अब तक 46 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

नागपुर हिंसा मामले में सुनवाई जिला सत्र न्यायालय में रात ढाई बजे तक चली। देर रात कोर्ट ने इन आरोपियों को 21 तारीख तक पुलिस रिमांड दिया है। आपको बता दें कि पुलिस ने अब तक हिंसा से जुड़े कुल 46 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 36 को पुलिस ने कल जिला सत्र न्यायालय में पेश किया। छह आरोपियों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिंसा में कितना नुकसान हुआ?

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, नागपुर में सोमवार की रात हिंसा करते हुए उपद्रवियों ने 38 दोपहिया वाहनों को नुकसान हुआ है। 5 कारों को नुकसान पहुंचाया गया है। इसके अलावा 2 जेसीबी और 1 क्रेन को भी नुकसान पहुंचाया गया है। इसके अलावा एक सरकारी वाहन को नुकसान पहुंचाया गया है।

कितने लोग घायल हुए?

जख्मियों की संख्या का जिक्र किया जाए तो इस हिंसा में 5 नागरिक जख्मी हुए हैं। इन्हें नागपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 5 में से 3 को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गयी है। दो का इलाज चल रहा है। इनमें से एक आईसीयू में है। 33 पुलिस कर्मचारी और अधिकारी घायल हुए हैं।

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें