लखनऊ में पुलिस एनकाउंटर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊ में एक अपराधी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया है।
लखनऊ में एक अपराधी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया है। आरोपी पर एक महिला को अगवा कर लूट, हत्या और रेप की कोशिश का आरोप था।

यूपी की राजधानी लखनऊ में महिला की हत्या और रेप की कोशिश करने का आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, लखनऊ के आलमबाग बस अड्डे से महिला को अगवा कर मलिहाबाद में लूट, हत्या और रेप का प्रयास करने का आरोपी ऑटो ड्राइवर अजय द्विवेदी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया है। आरोपी अजय के ऊपर शुक्रवार को ही एक लाख का इनामी घोषित हुआ था।

पीड़िता का मोबाइल फोन बरामद

जानकारी के अनुसार, पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपी अजय द्विवेदी के पास से दिवंगत पीड़िता का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपी को अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें