चंडीगढ़ में AAP सरकार से हजार रुपये मांगने के लिए सड़कों पर उतरी महिला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

AAP सरकार से हजार रुपये मांगने के लिए सड़कों पर उतरी महिला कांग्रेस
चंडीगढ़ में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के खिलाफ एक हजार रुपये महिलाओं को देने के वादे को पूरा न कर पाने के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रही महिला नेत्रियों पर चंडीगढ़ पुलिस ने तब वॉटर कैनन चलाया जब वह विधानसभा की तरफ बढ़ने की कोशिश कर रही थी। उन्हें पानी की बौझारों द्वारा खदेड़ा गया।
महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के खिलाफ एक हजार रुपये महिलाओं को देने के वायदे को पूरा न कर पाने के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रही महिला नेत्रियों पर चंडीगढ़ पुलिस ने तब वॉटर कैनन चलाया जब वह विधान सभा की तरफ बढ़ने की कोशिश कर रही थी। 

महिला कांग्रेस की अध्यक्ष गुरशरण कौर ने कहा कि आप सरकार 2022 के चुनावों से पहले किए गए वादे के अनुसार हर महिला को 1000 रुपये मासिक नकद सहायता देने से पीछे हट गई है। प्रदर्शन में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा, कांग्रेस महासचिव प्रभारी राजस्थान सुखजिंदर सिंह रंधावा और पार्टी के कई अन्य विधायक भी मौजूद थे। 

 

‘आप सरकार भूली अपना वादा’

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए पीसीसी अध्यक्ष राजा वड़िंग ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आप को महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देने के अपने वादे को भूलने नहीं देगी। उन्होंने कहा कि 36 महीने बीत चुके हैं और सरकार ने अभी तक महिलाओं को नकद सहायता प्रदान नहीं की है।

 

उन्होंने कहा कि यह पंजाब की महिलाओं के साथ स्पष्ट धोखा है, जिन्हें आप ने ठगा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी न केवल आप सरकार को 1000 रुपये प्रति माह देने के लिए मजबूर करेगी, बल्कि वह प्रत्येक महिला के लिए 36,000 रुपये का बकाया भुगतान भी मांगेगी। वड़िंग ने कांग्रेस पार्टी की मांग दोहराई कि पंजाब विधानसभा में 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होनी चाहिए।

 

‘भगवंत मान और केजरीवाल ने किया था वादा’

इस अवसर पर बोलते हुए कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने आप को याद दिलाया कि कैसे पार्टी ने महिलाओं से वादा किया था कि अप्रैल 2022 से वे उन्हें हर महीने 1000 रुपये देंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बाद में वादा किया था कि संसदीय चुनाव संपन्न होने के बाद 1100 रुपये की नकद सहायता का भुगतान किया जाएगा।

 

 

उन्होंने कहा कि संसदीय चुनाव संपन्न हुए लगभग दस महीने बीत चुके हैं, फिर भी आप सरकार महिलाओं को नकद सहायता देने में विफल रही है।

 

सभा को संबोधित करते हुए पंजाब महिला कांग्रेस की अध्यक्ष गुरशरण कौर रंधावा ने कहा कि उनकी पार्टी तब तक लड़ती रहेगी जब तक महिलाओं को वह नहीं मिल जाता जिसका उनसे वादा किया गया था। उन्होंने आप सरकार को चेतावनी देते हुए कहा, हमें हल्के में मत लीजिए। उन्होंने कहा कि मौजूदा विरोध को आगे भी जारी रखा जाएगा

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें