Search
Close this search box.

हरियाणा में जजपा नेता की गोली मारकर हत्या

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जजपा नेता रविंदर मिन्ना की हत्या

जननायक जनता पार्टी (JJP) के नेता की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी की इस घटना में दो अन्य भी घायल हुए हैं।

हरियाणा के पानीपत में शुक्रवार शाम एक अज्ञात बंदूकधारी ने जननायक जनता पार्टी (JJP) के नेता रविंदर मिन्ना की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह वारदात पानीपत के विकास नगर इलाके में हुई और इसमें दो अन्य लोग घायल हुए हैं।

गोलीबारी की घटना में दो अन्य घायल

पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पानीपत के सेक्टर-29 थाना प्रभारी सुभाष ने बताया, ‘जजपा नेता रविंदर मिन्ना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो अन्य घायल हो गए हैं। हम घटना के सिलसिले में जांच कर रहे हैं।’

घर के पास की गई गोलीबारी

पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार को पानीपत के विकास नगर इलाके में हुई है। जहां जेजेपी नेता रविंद्र मिन्ना अपने घर के पास थे। तभी हमलावर ने उन पर गोलीबारी कर दी। गोली लगने से वह अचेत अवस्था में गिर गए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके साथ ही पुलिस ने कहा कि इस गोलीबारी की घटना में उनके चचेरे भाई और एक अन्य व्यक्ति की भी घायल हुए हैं।

हत्या के कारणों का नहीं चला पता

रविंदर मिन्ना हरियाणा के पानीपत जिले से जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के एक नेता थे। वे जेजेपी के सक्रिय सदस्य थे और पार्टी के लिए काम करते थे। जेजेपी नेता की हत्या ने हरियाणा की राजनीति में हलचल मचा दी है। इस घटना को लेकर अभी तक हमलावरों की पहचान या हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Comment