हिट विकेट होकर भी आउट नहीं हुए सुनील नरेन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सुनील नरेन को लेकर पहले ही मैच में हो गया विवाद
आईपीएल-2025 के पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू के सामने उतरी। सीजन के पहले ही मैच में एक विवाद हो गया। ये विवाद सुनील नरेन के स्टम्प में पैर मारने को लेकर हुआ। आमतौर पर ऐसे में बल्लेबाज को हिटविकेट दे दिया जाता है लेकिन नरेन के साथ ऐसा नहीं था। उन्हें नॉट आउट दिया गया।
 आईपीएल के 18वें सीजन की शुरुआत शनिवार से हो रही है। पहला मैच मौजूदा विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच खेला जा रहा है और पहले ही मैच में एक विवाद हो गया। इसका कारण सुनील नरेन बने। नरेन का पैर विकेट पर लग गया था, लेकिन फिर भी उन्हें हिटविकेट नहीं दिया गया। 

इसे काफी लोग गलत बता रहे हैं। आमतौर पर जब बल्लेबाज अपना बल्ला या शरीर का कोई हिस्सा विकेट में मार देता है तो फिर उसे हिटविकेट आउट दिया जाता है। हालांकि, नरेन के केस में ऐसा नहीं हुआ। अंपायर का उनको आउट न देना नियमों के खिलाफ नहीं है बल्कि नियमों के मुताबिक ही है।
Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें