पुतिन ने डोनाल्ड ट्रंप को भेजा खास गिफ्ट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पुतिन ने डोनाल्ड ट्रंप को भेजा खास गिफ्ट

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को खास गिफ्ट भेजा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने इसे खूबसूरत बताया है।

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को अब 3 साल से अधिक समय बीत चुका है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार कोशिश कर रहे हैं कि इस युद्ध को जल्द से जल्द रोका जाए। इसे लेकर ट्रंप ने हाल ही में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात भी की थी। वहीं, अब पुतिन ने एक ऐसा कदम उठाया है जिसे रूस और अमेरिका के बीच टेंशन को खत्म करने की ओर बड़ा कदम बताया जा रहा है। क्रेमलिन ने सोमवार को पुष्टि की कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने डोनाल्ड ट्रम्प को उनका (ट्रंप) का एक चित्र गिफ्ट किया है। क्रेमलिन ने भी सोमवार को इस बात की पुष्टि की है।

पुतिन से मिले थे ट्रंप के दूत

रूसी राष्ट्रपति के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने जानकारी दी है कि व्लादिमीर पुतिन ने इसी महीने की शुरुआत में डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ को मॉस्को में यह चित्र दिया था। हालांकि, उन्होंने इस मामले पर और टिप्पणी करने से मना कर दिया। बता दें कि यूक्रेन में जारी युद्ध को खत्म करने को लेकर जारी प्रयास के तहत  रूसी अधिकारियों के साथ बातचीत के बाद विटकॉफ ने पुतिन से मुलाकात की।

ट्रंप का क्या था रिएक्शन

पुतिन की ओर से भेजे गए गिफ्ट पर डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन भी सामने आया है। फॉक्स न्यूज के पूर्व होस्ट टकर कार्लसन के साथ एक इंटरव्यू में  विटकॉफ ने बताया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति पुतिन द्वारा दी गई तस्वीर से स्पष्ट रूप से काफी प्रभावित हुए। डोनाल्ड ट्रंप ने इस गिफ्ट को खूबसूरत बताया है।

पुतिन ने इन नेताओं को भी भेजे थे गिफ्ट

2018 में पुतिन ने तत्कालीन राष्ट्रपति ट्रंप को एक सॉकर बॉल दी थी। सीक्रेट सर्विस ने इसकी जांच की थी। ट्रंप ने इसे अपने बेटे को दिया था। इससे पहले पुतिन ने 2021 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन को स्विट्जरलैंड के जिनेवा में एक शिखर सम्मेलन में मिलने पर 12,000 अमेरिकी डॉलर का लैकर लेखन बॉक्स और पेन गिफ्ट किया था। साल 2013 में पुतिन ने तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को कथित तौर पर चीनी मिट्टी की प्लेटें और एस्प्रेसो कप भेजे थे। इससे पहले पुतिन ने कथित तौर पर जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश को उनके 90वें जन्मदिन पर उनका एक चित्र भेजा था।

जब USSR ने गिफ्ट में लगाया था बग

दरअसल, साल 1945 में सोवियत युग के दौरान स्कूली बच्चों ने तत्कालीन अमेरिकी राजदूत एवरेल हैरिमन को अमेरिका की ग्रेट सील की एक नक्काशी उपहार में दी थी। इस नक्काशी में बग लगा था जिससे सोवियत संघ अमेरिकी राजदूत की बातें सुन सकता था। यह नक्काशी 6 साल तक राजदूत के कार्यालय में लटकी रही थी। अब तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि पुतिन ने ट्रंप को जो चित्र दिया है, उसमें बग की जाँच की गई है या नहीं।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें