तिहाड़ जेल को दिल्ली के बाहरी क्षेत्र में शिफ्ट करने का एलान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

तिहाड़ जेल

तिहाड़ जेल को दिल्ली के बाहर शिफ्ट किए जाने का ऐलान सीएम रेखा गुप्ता ने किया है। तिहाड़ जेल भारत के सबसे बड़े जेल परिसरों में से एक है। तिहाड़ जेल अभी 400 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैली हुई है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को घोषणा की कि तिहाड़ जेल को दिल्ली के बाहरी इलाके में स्थानांतरित किया जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस बाबत सर्वेक्षण और परामर्श से संबंधित सेवाओं के लिए साल 2025-26 के बजट में 10 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

सुरक्षा संबंधी चिंताओं को लेकर फैसला

सीएम ने कहा कि तिहाड़ जेल के आवासीय क्षेत्रों के निकट होने के कारण सुरक्षा संबंधी चिंताओं के मद्देनजर इसे (तिहाड़ जेल को) स्थानांतरित करने का फैसला किया गया है।

1958 में स्थापित की गई ये जेल

बता दें कि तिहाड़ जेल को साल 1958 स्थापित किया गया था। यह भारत के सबसे बड़े जेल परिसरों में से एक है। यह 400 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैला हुई जेल है। इसमें नौ केंद्रीय कारागार हैं।

अभी जनकपुरी इलाके में बनी है जेल

अभी तिहाड़ जेल पश्चिम दिल्ली के जनकपुरी इलाके में बनी है। यह दिल्ली सरकार के कारागार विभाग द्वारा संचालित होती है।यहां लगभग 20,000 से ज्यादा कैदी रखे जा सकते हैं। हालांकि, कई बार यहां इससे ज्यादा कैदी भी रहते हैं।

अफजल गुरु समेत इन लोगों को तिहाड़ जेल में दी गई फांसी

साल 2013 में संसद हमले के दोषी अफजल गुरु को तिहाड़ जेल में फांसी दी गई थी। इंदिरा गांधी की हत्या के दोषी सतवंत सिंह और केहर सिंह भी तिहाड़ जेल में बंद किए गए थे। बाद में इन्हें 6 जनवरी, 1989 को तिहाड़ जेल में फांसी दी गई थी।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें