दिल्ली सी एम का काफिला हुआ बाधित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली सी एम का काफिला हुआ बाधित

सीएम रेखा गुप्ता आज मेट्रो पिलर्स का निरीक्षण करने निकली थीं। शालीमार बाग के हैदरपुर फ्लाईओवर पर पहुंचते ही काफिले की गाड़ियों का पहिया थम गया। समय रहते चालक ने ब्रेक लगा दिए, जिसके चलते एक बड़ा हादसा टल गया।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के काफिले को हैदरपुर फ्लाईओवर पर अचानक रुकना पड़ा। सड़क पर आवारा पशुओं के आने के कारण काफिले की गाड़ियों का पहिया थम गया। इसी दौरान सीएम रेखा गुप्ता गाड़ी से उतरीं और अधिकारियों को पशुओं को सड़क पर आने से रोकने के लिए उपाय लागू करने के निर्देश दिए।

गायों ने रोक लिया रास्ता

सीएम रेखा गुप्ता आज मेट्रो पिलर्स का निरीक्षण करने निकली थीं। शालीमार बाग के हैदरपुर फ्लाईओवर पर जैसे ही उनका काफिला पहुंचा तो सामने अचानक से चार से पांच गाय आ गईं। समय रहते चालक ने ब्रेक लगा दिए, जिसके चलते एक बड़ा हादसा टल गया। सीएम का काफिला करीब 15 मिनट तक फ्लाईओवर पर रुका रहा।

सीएम रेखा ने पेश किया बजट

बता दें कि रेखा गुप्ता सीएम बनने के बाद से ही एक्टिव हैं। वह एक-एक कर बड़े फैसले ले रही हैं। उन्होंने मंगलवार को ही विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए एक लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। इसमें यमुना की सफाई, महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण, बुनियादी ढांचा विकास, जल तथा सपंर्क सहित 10 क्षेत्रों पर जोर देते हुए राष्ट्रीय राजधानी को आत्मनिर्भर बनाने का खाका पेश किया गया है। वित्त मंत्री का भी कार्यभार संभाल रही गुप्ता ने अपने 138 मिनट के बजट भाषण में भाजपा नीत सरकार के पहले बजट को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि भ्रष्टाचार और अक्षमता का दौर अब समाप्त हो गया है।

बीजेपी ने दिल्ली में 27 वर्ष के बाद बजट पेश किया। पार्टी ने पिछले महीने हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को हराकर सत्ता में वापसी की थी।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें