केकेआर ने राजस्थान को दी 8 विकेट से मात

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

क्विंटन डी कॉक ने खेली 97 रनों की मैच विनिंग पारी
 केकेआर की टीम ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल 2025 के मुकाबले को 8 विकेट से एकतरफा अपने नाम करने के साथ इस सीजन अपनी जीत का भी खाता खोल लिया है। इस मैच में केकेआर को 152 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उन्होंने 17.3 ओवर्स में हासिल कर लिया।

 इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का कारवां आज गुवाहाटी पहुंच गया है, जहां के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच इस सीजन का छठा मैच खेला जा रहा है। इस मैच में केकेआर टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। राजस्थान रॉयल्स टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में सिर्फ 151 रनों का स्कोर बनाने में कामयाब हो सकी। राजस्थान की तरफ से बल्लेबाजी में ध्रुव जुरेल ने 33 जबकि यशस्वी जायसवाल ने 29 रनों की पारी खेली। वहीं केकेआर की तरफ से गेंदबाजी में वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, मोईन अली और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि स्पेंसर जॉनसन भी एक विकेट लेने में कामयाब रहे। दोनों ही टीमों की शुरुआत मौजूदा सीजन में अच्छी नहीं रही जिसमें उन्हें अपने पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। राजस्थान रॉयल्स की टीम को जहां सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में 44 रनों से हार का सामना करना पड़ा तो वहीं केकेआर की टीम को आरसीबी के खिलाफ मैच में 7 विकेट से हार मिली थी। ऐसे में दोनों ही टीमों की कोशिश इस मुकाबले में जीत हासिल कर प्वाइंट्स टेबल में अपना खाता खोलने पर होगी।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें