नाटो ने रूस को बड़ी चेतावनी दी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नाटो ने रूस को बड़ी चेतावनी दी

NATO ने मॉस्को के चेताया, “कहा-रूस ने पोलैंड पर हमला किया तो मिलेगी ‘विनाशकारी’ प्रतिक्रिया”

नाटो ने रूस को बड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर मॉस्को ने पोलैंड पर हमला किया तो इसके परिणाम बहुत घातक होंगे। नाटो महासचिव मार्क रूट ने कहा कि ऐसी स्थिति में हम विनाशकारी प्रतिक्रिया देंगे।

उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) ने रूस को बड़ी चेतावनी दी है। नाटो के महासचिव मार्क रूट ने बुधवार को रूस को चेताते हुए कहा कि अमेरिका नीत सैन्य गठबंधन हमेशा पोलैंड या किसी अन्य सदस्य के साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि अगर रूस ने पोलैंड पर हमला किया तो नाटो उसकी ‘‘विनाशकारी’’ प्रतिक्रिया देगा। बता दें कि रूट पोलैंड की राजधानी वारसॉ की यात्रा पर हैं।

इस दौरान उन्होंने पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के साथ संक्षिप्त टिप्पणी की। टस्क ने कहा कि यूक्रेन में तीन साल से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के उद्देश्य से रूस और अमेरिका के बीच होने वाली वार्ता के किसी भी परिणाम के लिए तैयार रहना महत्वपूर्ण है। नाटो 32 सदस्यीय सैन्य गठबंधन है जिसके पूर्वी छोर पर स्थित उसके सदस्यों खासतौर पर पोलैंड और बाल्टिक देशों को इस बात को लेकर चिंता है कि वार्ता रूस के पक्ष में किसी समझौते पर समाप्त हो सकती है।

हमला करने के बाद बच नहीं पाएगा रूस

रूट ने कहा कि न तो पुतिन और न ही किसी अन्य को यह मान लेना चाहिए कि वे ऐसा करके बच निकलेंगे। रूट ने कहा, ‘‘अगर कोई गलत अनुमान लगाता है और सोचता है कि वे पोलैंड या किसी अन्य सहयोगी पर हमला करके बच निकलेंगे, तो उन्हें इस गठबंधन की पूरी ताकत से जवाब दिया जाएगा। हमारी प्रतिक्रिया विनाशकारी होगी। यह बात व्लादिमीर व्लादिमीरोविच पुतिन और उन सभी लोगों को बहुत स्पष्ट रूप से पता होनी चाहिए जो हम पर हमला करना चाहते हैं।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें