
सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। बहुत पहले से ही ये सुर्खियों थी कि सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 2 फीसदी तक बढ़ सकता है। अब सरकार ने इसे लेकर मंजूरी दे दी है। कर्मचारियों को पहले 53 फीसदी तक महंगाई भत्ता मिलता था। लेकिन अब सरकार ने इसे बढ़कर 55 फीसदी तक कर दिया है।
केंद्रीय रेलवे मंत्री ने किया ऐलान
केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2 फीसदी का इजाफा किया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि ये उनकी सैलरी में 1 जनवरी से प्रभावित होना शुरू हो जाएगा।
कितना बढ़ा है महंगाई भत्ता?
एक ऐसा समय जब नहीं मिला कोई महंगाई भत्ता
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक कोविड-19 महामारी के समय सरकार ने सभी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में रोक लगा दी थी। सरकार ने जनवरी 2020 से जून 2021 तक 18 महीनों तक केंद्रीय कर्मचारियों को कोई भी महंगाई भत्ता नहीं दिया था।
क्या होता है महंगाई भत्ता?
सरकारी कर्मचारियों को सैलरी के साथ-साथ की तरह के बेनिफिट मिलते हैं। उन्हें कई तरह के भत्ते (Allowance) दिए जाते हैं। इनमें से ही एक महंगाई भत्ता भी है। महंगाई भत्ता कर्मचारियों को बढ़ती महंगाई को देखते हुए दिया जाता है। ताकि इन्फ्लेशन का उन पर कोई असर ना हो।








