
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 25 मार्च को 12वीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। परीक्षा समाप्त होने के लगभग 40 दिनों के भीतर रिजल्ट जारी कर बिहार बोर्ड ने एक बार फिर सबसे पहले नतीजे घोषित करने का रिकॉर्ड कायम किया है। इंटरमीडिएट के नतीजों के बाद अब मैट्रिक के छात्रों का इंतजार भी समाप्त होने जा रहा है। बोर्ड कल, 29 मार्च को दोपहर 12 बजे मैट्रिक परीक्षा के नतीजों की घोषणा करने वाला है।
कल दोपहर 12 बजे जारी होगा रिजल्ट
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि शिक्षा मंत्री सुनील कुमार द्वारा 29 मार्च को दोपहर 12.00 बजे मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2025 का परीक्षाफल जारी किया जाएगा। इस अवसर पर शिक्षा विभाग, बिहार के अपर मुख्य सचिव, श्री एस० सिद्धार्थ भी उपस्थित रहेंगे।
08:18 PM, 28-Mar-2025
BSEB 10th Result 2025: कल जारी होगा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट
बिहार द्वारा कल दिनांक 29.03.2025 को दोपहर 12:00 बजे मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2025 का परीक्षाफल जारी किया जायेगा
Author: Red Max Media
Post Views: 173








