

सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से एक व्यक्ति ने दिल्ली मुंबई और यूपी पुलिस को चेतावनी जारी की है। व्यक्ति का कहना है कि ईद के दौरान दिल्ली और मुंबई में सांप्रदायिक दंगे बम धमाके और आगजनी की घटना हो सकती है। पोस्ट करने वाले का कहना है कि रोहिंग्या बाग्लादेशी और पाकिस्तानी घुसपैठिए इन हरकतों को अंजाम दे सकते हैं। मैसेज के बाद मुंबई पुलिस अलर्ट है।
नवी मुंबई पुलिस हुई अलर्ट
डोंगरी इलाके में बढ़ाई गई गश्त
फ्री प्रेस जर्नल के मुताबिक साइबर सेल सोशल मीडिया पोस्ट करने वाले व्यक्ति की जानकारी जुटाने में लगा है। तकनीकी जांच की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डोंगरी इलाके में पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है। अभी तक कुछ भी संदिग्ध गतिविधि नहीं मिली है।
शख्स ने पोस्ट में क्या लिखा?
शख्स ने पोस्ट किया, ‘मुंबई पुलिस सतर्क रहें! 31 मार्च-1 अप्रैल 2025 को ईद के दौरान कुछ अवैध रोहिंग्या/बांग्लादेशी/पाकिस्तानी घुसपैठिए, जो डोंगरी जैसे इलाकों में रहते हैं, हिंदू-मुस्लिम दंगे, आगजनी व बम धमाके कर सकते हैं।’ नवी मुंबई पुलिस ने पोस्ट का जवाब दिया और लिखा कि संपर्क करने के लिए धन्यवाद। कृपया अपने पोस्ट के संबंध में अधिक जानकारी के लिए अपना मोबाइल नंबर भेजें।
दिल्ली को भी मुंबई जैसी चेतावनी
मुंबई पुलिस को चेतावनी जारी करने वाले व्यक्ति ने ही दिल्ली सरकार को भी अलर्ट किया है। उसने अपने एक्स पोस्ट में दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, दिल्ली और यूपी पुलिस को टैग किया। शख्स ने लिखा कि दिल्ली सीएम, दिल्ली पुलिस और यूपी पुलिस कृपया सतर्क रहें! 31 मार्च-1 अप्रैल 2025 को ईद के दौरान कुछ अवैध रोहिंग्या/बांग्लादेशी/पाकिस्तान मुसलमान चांदनी चौक, जामा मस्जिद, जहांगीरपुरी में हिंदू-मुस्लिम दंगा या बम धमाके कर सकते हैं।
