विनाशकारी भूकंप में गिरा एयरपोर्ट का एटीसी टावर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Mayanmar
विनाशकारी भूकंप में गिरा एयरपोर्ट का एटीसी टावर

म्यांमार में शुक्रवार को आए विनाशकारी भूकंप के कारण 1000 से अधिक लोगों की जान गई है। इस आपदा में 2300 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इस बीच एक तस्वीर सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि नेपीता एयरपोर्ट का यातायात नियंत्रण टावर गिरा नजर आ रहा है। इस कारण नेपीता अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ानों को रद कर दिया गया है।

म्यांमार में शुक्रवार को आए विनाशकारी भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। सड़कों पर मलबे ही मलबे मलबे नजर आ रहे हैं। भूकंप के बाद तबाही के मंजर देख कर लोग सहम जा रहे हैं। इस आपदा में 1000 से अधिक लोगों की जान गई है और 2300 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। 

भूकंप के बाद पूरे देश में व्यापक विनाश हुआ है। इस बीच एक सैटेलाइट तस्वीर सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि शुक्रवार को आए भूकंप की वजह से नेपीता अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का हवाई यातायात नियंत्रण टावर गिर गया। 

तस्वीरों में दिखा तबाही का मंजर

बता दें कि सामने आई सैटेलाइट तस्वीरों से पता चलता है कि टावर इस तरह गिरा जैसे कि वह अपने आधार से ही उखड़ गया हो। टावर के ऊपर मलबा बिखरा नजर आ रहा है। ये टावर म्यांमार की राजधानी में सभी हवाई यातायातों को नियंत्रित करता था।

अभी तक की जानकारी के अनुसार यह नहीं पता चला है कि इस टावर गिरने से कोई घायल हुआ है या नहीं। माना जा रहा है कि जिस समय भूकंप आया रहा होगा, उस समय इस टावर में कर्माचारी मौजूद रहे होंगे।
बता दें कि चीन से बचाव दल को लेकर आने वाले विमान सीधे प्रभावित प्रमुख शहरों मांडले और नेपीता के हवाई अड्डों पर जाने के बजाय यांगून हवाई अड्डे पर उतरे हैं। इससे साफ है कि नेपीता हवाई अड्डे विमानों का परिचालन रोका गया है। 

अभी तक 1000 से अधिक लोगों का शव बरामद

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भूकंप के कारण म्यांमार में 1000 से अधिक लोगों की जान गई है। सैन्य नेतृत्व वाली सरकार के अनुसार, अब तक 1,002 लोग मृत पाए गए हैं और 2,376 अन्य घायल हैं। एक सरकारी बयान में कहा गया है कि इस आपदा में मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

कहां था भूकंप का केंद्र?

म्यांमार में शुक्रवार को आए भूकंप का केंद्र मांडले के पास था। इसके कारण म्यांमार सहित थाईलैंड के बैंकॉक में भी तेज झटके महसूस किए गए। म्यांमार में भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। इसके साथ यहां पर कई इमारतें धराशायी हो गईं।

म्यांमार के साथ बैंकॉक में एक निर्माणाधीन इमारत गिरने से छह लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं। जानकारी दें कि भूकंप की तीव्रता 7.7 मापी गई और इसके बाद कई आफ्टरशॉक्स आए, जिनमें से एक की तीव्रता 6.4 थी। शनिवार को भी म्यांमार में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। शनिवार दोपहर आए भूकंप की तीव्रता 4.7 बताई गई।
Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें