दिल्ली के लक्ष्मीनगर में हॉस्पिटल में लगी आग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सांकेतिक तस्वीर

दिल्ली के लक्ष्मीनगर में एक हॉस्पिटल में आग देर रात आग लग गई है। हादसे की सूचना पर 4 दमकल गाड़ियों को आग पर काबू करने के लिए भेजना पड़ा है।

राजधानी दिल्ली के लक्ष्मीनगर इलाके से बड़ा हादसे की खबर सामने आई है। लक्ष्मीनगर इलाके में एक हॉस्पिटल में देर रात आग लग गई जिस कारण लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल हो गया। दिल्ली फायर सर्विस ने इस घटना की सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई की और दमकल की 4 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है। अब तक मिली जानकारी की मुताबिक, फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों द्वारा हॉस्पिटल में आग पर काबू पा लिया गया है।

कोई हताहत नहीं हुआ

दिल्ली के लक्ष्मीनगर में अस्पताल में लगी आग को लेकर फायर सर्विसेज के फायर ऑफिसर दीपक हुड्डा ने कहा- “हमें एक अस्पताल में आग लगने की सूचना मिली। आग ग्राउंड फ्लोर पर लगी थी और उसे बुझा दिया गया है। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। वहीं, आग लगने के पीछे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।”

इससे पहले दिल्ली के द्वारका मोड़ इलाके में भी 18 मार्च को देर रात भयानक आग लगने की घटना सामने आई थी। इस घटना में बड़े स्तर पर नुकसान हुआ था। दिल्ली फायर सर्विसेज के अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, भीषण आग लगने से कम से कम 30 झुग्गियां, दो फैक्टरी और कुछ दुकानें जलकर खाक हो गई थीं। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं थी। ये आग 1,200 वर्ग गज से अधिक क्षेत्र में फैल गई थी। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली।

वहीं, दूसरी ओर गुरुग्राम में भी शुक्रवार को सुबह एक झुग्गी बस्ती में गैस सिलेंडर फटने से लगी आग में करीब 100 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। आग पर काबू पाने के लिये 15 से अधिक दमकल गाड़ियों को लगाया गया और करीब 2 घंटे का समय लगा। अधिकारी ने बताया कि आग में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया और इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। एक झुग्गी में आग लग गई। उन्होंने बताया कि यह आग जल्द ही इलाके की दूसरी झुग्गियों में भी फैल गई और आग में कई सिलेंडर फट गए।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें