
उत्तर प्रदेश के बलिया में एक लॉज में युवती का गला रेत कर उसे मौत के घाट उतारा गया है। युवक ने भी अपनी नस काट ली है और उसका इलाज जारी है।
उत्तर प्रदेश के बलिया से खौफनाक वारदात की खबर सामने आ रही है। बलिया जनपद के स्टेशन के सामने वैशाली रोड में महावीर लॉज में युवक-युवती ने खौफनाक कदम उठाया है। यहां संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, युवती का गला रेत कर उसे मौत के घाट उतारा गया है। वहीं, युवक ने भी अपने कलाई की नस काट ली है। वह बेड पर पड़ा मिला है जिसके बाद उसे ईलाज के लिए अस्पताल में भेजा गया है।
क्या है पूरा मामला?
सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत स्टेशन रोड स्थित महावीर लॉज में युवक व युवती ने खौफनाक कदम उठाया है जिस कारण पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है, जबकि युवक ने अपने हाथ की नस काट ली है। युवक का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
इस घटना की सूचना मिलते ही एसपी, सिटी मजिस्ट्रेट और फोरेंसिक टीम जांच पड़ताल में जुट गई है। एसपी ने बताया है कि युवती का गले पर निशान मिला है, उसका गला रेता गया है। हो सकता है कि गला दबाया गया हो। एक चाकू भी मिला है जिसकी जांच की जा रही है।








