मेरठ में ईद की नमाज के बाद दो पक्षों में झड़प

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
 मेरठ में ईद की नमाज के बाद दो मुस्लिम गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई जिसमें कई राउंड फायरिंग भी हुई। आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। यह घटना कस्बा सिवालखास की है। वहीं ईद की नमाज को लेकर पूरे जिले में पुलिस फोर्स अलर्ट पर है। कई जगहों पर नमाजियों और पुलिस के बीच भी झड़प हुई है।
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में सुबह ईद की नमाज के बाद दो मुस्लिम पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। दोनों पक्षों में कई राउंड फायरिंग भी हुई है। झड़प में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। यह घटना कस्बा सिवालखास की है। 

वहीं जिले में इस घटना के अलावा ईद की नमाज को लेकर ईदगाह पर जाने के लिए नमाजियों के साथ पुलिस की कई स्थानों पर झपड़ हुई। जगह भर जाने पर पुलिस ने ईदगाह के सभी रास्तों पर दंगा नियंत्रण वाहन लगाकर बंद कर दिए थे। गलियों के रास्ते से ईदगाह पर जाने वाले लोगों को रोकने पर पुलिस के साथ कई बार झड़प हुई। भारी पुलिस बल की मौजूदगी होने पर सभी शांत हो गए। नमाज अदा होने पर सभी गाड़ियों को रास्ते से हटा दिया गया।
Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें