45 लाख की इनामी महिला माओवादी मुठभेड़ में हुई ढेर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

45 लाख की इनामी महिला माओवादी मुठभेड़ में हुई ढेर

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों के साथ सोमवार को मुठभेड़ में एक महिला माओवादी की मौत हो गई, जिसके सिर पर भारी-भरकम राशि का इनाम था।

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है, यहां के दंतेवाड़ा जिले में सोमवार को सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच एक मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक महिला माओवादी के मौत हो गई, जिस पर 45 लाख का इनाम था। माओवादी के पास से एक इंसास राइफल समेत गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने बताया कि अभी भी मुठभेड़ जारी है।

मृतक नक्सली गुम्मादिवेली रेणुका कानून स्नातक थी और 1996 से प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) में सक्रिय थी। उस पर छत्तीसगढ़ में 25 लाख रुपये और पड़ोसी तेलंगाना में 20 लाख रुपये का इनाम था।

9 बजे से चल रही मुठभेड़

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में एक महिला माओवादी मारी गई। रिपोर्ट के मुताबिक, माओवादी महिला का नाम रेणुका उर्फ बानू है। आगे कहा कि इस क्षेत्र में सुरक्षाबलों को माओवादी विरोधी अभियान के लिए भेजा गया था। अभियान के दौरान सोमवार सुबह लगभग 9 बजे से माओवादियों और सुरक्षाबलों के बीच लगातार गोलीबारी जारी है।

क्या-क्या हुआ बरामद?

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ वाली जगह से अब तक एक इंसास राइफल, एक महिला माओवादी का शव, गोला बारूद और रोजमर्रा की जरूरत वाले अन्य सामान बरामद हुए है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में मुठभेड़ और तलाश अभियान जारी है। राज्य के बस्तर क्षेत्र के सुकमा और बीजापुर जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों ने दो मुठभेड़ों में 11 महिलाओं समेत 18 नक्सलियों को मार गिराया था। बताया जा रहा कि इस महिला माओवादी पर 25 लाख का इनाम था। जानकारी के मुताबिक,  बस्तर रेंज में सुरक्षा बलों ने इस साल अब तक मारे गए 119 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें