राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं की बिजनेस स्टडीज परीक्षा की नई तिथि घोषित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

12वीं की बिजनेस स्टडीज परीक्षा की नई तिथि घोषित, इस दिन होगा एग्जाम
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने रद्द की गई कक्षा 12वीं की बिजनेस स्टडीज परीक्षा 2025 की नई एग्जाम डेट घोषित कर दी है।

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने रद्द की गई कक्षा 12वीं की बिजनेस स्टडीज परीक्षा 2025 की नई तिथि घोषित कर दी है। बोर्ड ने घोषणा की कि परीक्षा अब 9 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। बता दें कि इस संबंध में बोर्ड ने एक्स पर अपने ऑफिशियल हैंडल से पोस्ट किया है। बता दें कि बोर्ड ने पहले कक्षा 12वीं की बिजनेस स्टडीज की परीक्षा रद्द कर दी थी, क्योंकि छात्रों ने पिछले साल के प्रश्न पत्र के दोहराव पर चिंता जताई थी। बता दें कि इससे पहले परीक्षा 22 मार्च को आयोजित होनी थी, जिसे रद्द कर दिया गया था।

आरबीएसई ने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया, “राजस्थान बोर्ड :- 12वीं कक्षा वाणिज्य वर्ग की निरस्त की गई व्यवसाय अध्ययन विषय की परीक्षा बुधवार 9 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।” इससे पहले बोर्ड ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया था, “राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा के कॉमर्स में बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विषय का प्रश्नपत्र दोबारा कराएगा। पेपर सेटर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, बोर्ड जल्द ही परीक्षा की नई तिथि घोषित करेगा।”

कक्षा 12वीं का आगामी दिनों का परीक्षा शेड्यूल

आगामी दिनों की प्रमुख परीक्षाओं की तिथियां नीचे दी गई हैं:

तारीख विषय
2 अप्रैल 2025 अंग्रेजी साहित्य, टंकण लिपि (हिन्दी)
3 अप्रैल 2025 समाजशास्त्र
4 अप्रैल 2025 वेद, दर्शन शास्त्र, व्याकरण शास्त्र, ज्योतिष शास्त्र आदि
5 अप्रैल 2025 हिंदी साहित्य, उर्दू साहित्य, पंजाबी, राजस्थानी, फारसी, प्राकृत भाषा आदि
9 अप्रैल 2025 संस्कृत साहित्य, संस्कृत भाषा, बिजनेस स्टडीज

बता दें कि बिजनेस स्टडीज की परीक्षा रद्द कर दी गई थी। बोर्ड ने यह निर्णय तब लिया था, जब पाया गया कि पेपर सेटर की लापरवाही के कारण पिछले साल का ही प्रश्नपत्र गलती से इस्तेमाल किया गया था।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें